फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh on the first day of one-way

Aligarh News: वन-वे के पहले दिन वीआईपी को राहत, आम लोगों के लिए आफत, नियमों से ज्यादा चली सिफारिश

Fri, 17 Jul 2026 12:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 17 Jul 2026 12:15 PM IST
सार

अलीगढ़ जिला प्रशासन ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी। पहले दिन जहां आम लोगों और ई-रिक्शा चालकों ने नियमों का पालन किया, वहीं राजनीतिक झंडे लगी गाड़ियों और प्रभावशाली लोगों ने पुलिस से बहस की। पुलिस को रसूखदारों की धमकियां और तीखी बहस का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Aligarh on the first day of one-way
वन-वे व्यवस्था के दौरान ई-रिक्शा को रोका, कार को जाने दिया - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू की गई वन-वे व्यवस्था पहले ही दिन रसूखदारों के वीआईपी सिंड्रोम की भेंट चढ़ती दिखी। राजनीतिक झंडे लगी गाड़ियों और रसूखदारों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मियों को क्या आपके पास लिखित आदेश है, और जानते नहीं, नेताजी मेरे चाचा हैं.. जैसी बातें सुननी पड़ीं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से जिला प्रशासन ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी। पहले दिन जहां आम लोगों और ई-रिक्शा चालकों ने नियमों का पालन किया, वहीं राजनीतिक झंडे लगी गाड़ियों और प्रभावशाली लोगों ने पुलिस से बहस की। पुलिस को रसूखदारों की धमकियां और तीखी बहस का सामना करना पड़ा। रामघाट रोड से समद रोड आने वाले रास्ते पर अव्यवस्था के चलते भारी जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही।
विज्ञापन


इन मार्गों पर आज से वन-वे व्यवस्था लागू

  • स्टेशन रोड मधेपुरा से सेंटर प्वाइंट की ओर आवागमन रहेगा। सेंटर प्वाइंट से स्टेशन की ओर आने वाले वाहन एसबीआई मार्ग से जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गांधी आई हॉस्पिटल तिराहे से समद रोड होते हुए सेंटर प्वाइंट की ओर सीधा प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सेंटर प्वाइंट से गांधी आई हॉस्पिटल की ओर वाहन जा सकेंगे।
  • अचल ताल तिराहे से पालीवाल रोड होते हुए हाथरस अड्डा तक वन-वे रहेगा। हाथरस अड्डा से अचल ताल की ओर प्रवेश नहीं होगा।

लोग बोले- नियम केवल आम आदमी के लिए क्यों
वन-वे के नाम पर वीआईपी और रसूखदारों को छूट दी जा रही है। आम लोगों को रोका जा रहा है। - विनय अग्रवाल, निवासी बैंक कॉलोनी
नियम हैं तो सभी के लिए एक समान होने चाहिए, चाहे कोई कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों न हो। - आलोक प्रताप स्वर्ण जयंती नगर
वन-वे व्यवस्था अच्छा कदम है, लेकिन इससे पहले सड़कों की पटरियों से अवैध अतिक्रमण हटाया जाना जरूरी है। - कौशल सिंह जादौन, निवासी सुरेंद्र नगर
वन-वे से पहले गाड़ियों को खड़ी करने के लिए उचित पार्किंग स्थल की व्यवस्था की जानी चाहिए, तभी यह सफल होगा। - शाकिर रामघाट रोड

बैरिकेडिंग कर लगाए वन-वे के बोर्ड
यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने समद रोड पर रामघाट रोड से आने वाले रास्ते और रेलवे स्टेशन तिराहे पर बैरिकेडिंग कर वन-वे के बोर्ड लगा दिए हैं। इसके तहत रूट में बदलाव किए गए। रामघाट रोड से समद रोड होकर सेंटर प्वाइंट आने वाले वाहनों को लाखनू कंपाउंड और जनकपुरी मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया।

रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहन चालक अब स्टेट बैंक तिराहा होकर सेंटर प्वाइंट पहुंचे। इस नई व्यवस्था में पुलिस ने दोपहिया वाहनों को थोड़ी रियायत दी, लेकिन ई-रिक्शा और अन्य चार पहिया वाहनों से नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगई ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, यह बेहद सराहनीय कदम है। सेंटर प्वाइंट पर जाम खत्म होने से ग्राहकों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि हमारे पास दो ही विकल्प हैं। या तो शहर की यातायात व्यवस्था को यूं रहने दें या फिर सुधार के लिए प्रयोग के तौर पर कोशिश करें और जो कमियां सामने आएं उन्हें सुधारें। झांसी में रहते हुए यह प्रयोग सफल रहा। अब इसको अलीगढ़ में दोहरा रहे हैं। लोग सहयोग करेंगे तो यहां भी सफल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed