फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three people arrested for stealing from a transgender guru house

Aligarh: किन्नर गुरु के घर से चोरी करने वाले तीन दबोचे, कंगन-हार बेच खरीदी कार, चुराई रकम घूमने में की खर्ची

Mon, 03 Aug 2026 05:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 03 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

आरोपियों ने चोरी किए आभूषणों में से कंगन व हार बेचकर पुरानी कार खरीदी थी। कार पर शेष लोन को भी आरोपियों ने चुका दिया था। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Three people arrested for stealing from a transgender guru house
बरामद माल और पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

खैर कस्बे के मोहल्ला सिकरवार स्थित किन्नर गुरु नीलम के बंद मकान से लाखों की चोरी करने वाले तीन शातिरों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। रविवार को खैर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने वारदात का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभु उर्फ टंगा, कैफ उर्फ मोहम्मद कैफ और गणेश निवासी रुनकता, थाना सिकंदरा, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से करीब 23 लाख कीमत वाले 80 ग्राम सोने और दो किलो चांदी के जेवर, 1.56 लाख रुपये नकद और चोरी के रुपयों से खरीदी गई टाटा नेक्सन कार बरामद की है।

विज्ञापन


एसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि 17 जुलाई की रात चोर बंद मकान का कुंडा काटकर जेवर-नकदी समेटकर भाग गए थे। मामले में 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर खैर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अलीगढ़, आगरा, मथुरा और राजस्थान तक लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे कोतवाली पुलिस ने सोमना रोड स्थित संजय कोल्ड स्टोरेज के पास घेराबंदी कर कार सवार तीनों चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


चोरी की रकम घूमने में की खर्च
पुलिस ने बताया कि तीनों ने 3.70 लाख रुपये चोरी करने की बात स्वीकारी है। इसमें 1.56 लाख रुपये तीनों से बरामद हो गए हैं। शेष रकम आरोपियों ने घूमने-फिरने में खर्च दी। प्रभु के खिलाफ 16, कैफ के खिलाफ तीन और गणेश के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगन व हार बेचकर खरीदी थी पुरानी कार
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने चोरी किए आभूषणों में से कंगन व हार बेचकर पुरानी कार खरीदी थी। कार पर शेष लोन को भी आरोपियों ने चुका दिया था। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इधर, किन्नर समाज ने खुलासे पर खुशी जाहिर की है लेकिन बरामदगी पर संदेह जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed