Aligarh News: तीन स्कूल व एक निजी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बसें जलकर हुईं राख
गेराज में दो बापू कॉन्वेंट स्कूल, एक पावना स्कूल व एक निजी बस में काम करने के लिए आईं थीं। एक बस में काम चल रहा था। अचानक उसमें से चिंगारी उठने लगी। जिससे चार बसों में आग लग गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना के हाईवे महरावल पुल के पास तीन स्कूल और एक निजी बस में आग लग गई। जिससे बसें जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि उन बसों में कोई सवार नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गभाना हाईवे महरावल पुल के पास जाकिर का गेराज है। वहां दो बापू कॉन्वेंट स्कूल, एक पावना स्कूल व एक निजी बस में काम करने के लिए आईं थीं। जाकिर ने बताया कि 21 मई को एक निजी बस में काम चल रहा था। अचानक बस में से चिंगारी उठने लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैराज में खड़ी तीन बसें भी आग की चपेट में आ गईं।
आग लगते ही हाईवे पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर हरदुआगंज, बन्ना देवी, गभाना से दमकल ने पहुंच कर आग बुझाई। तब तक चार बसें जलकर राख हो गईं। जिससे हाईवे पर जाम भी लग गया। सूचना पर सीओ गभाना महेश कुमार, सीएफओ मुकेश कुमार ने पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली।
गभाना थाना अंतर्गत 21 मई प्रातः भांकरी स्थित ट्रांसपोर्ट में गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस टीम एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों में लगी आग को बुझाया। जानकारी करने पर पता चला कि तीन स्कूल की बस व एक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की बस में आग लग गई थी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, मौके पर शांति है।- मुकेश कुमार, सीएफओ