सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two sides clashed over a plot, stone pelting and aerial firing

Aligarh: प्लाट के लिए दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव-हवाई फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक घायल, एक गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 11:52 PM IST
सार

करीब 20 मिनट तक यह घटनाक्रम चला। इस बीच अराजकता के हालात रहे। चीख पुकार व पथराव फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मची रही। खबर पर पुलिस को आता देख सभी भाग गए।

विज्ञापन
Two sides clashed over a plot, stone pelting and aerial firing
एक पक्ष ने खुलेआम की लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अलीगढ़ महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में बुधवार शाम एक प्लाट के लिए पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे व पड़ोसी के परिवारों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे-सरिया से मारपीट के बीच जबरदस्त पथराव किया गया। साथ में हवाई फायरिंग तक की गई। बीस मिनट तक चले इस घटनाक्रम से आबादी वाले क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर तितर-बितर हो गए। घटना में पहले हमले का आरोप पूर्व विधायक के भतीजे पर है। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

Trending Videos


घटनाक्रम शाम करीब साढ़े चार बजे का है। देवी नगला में मुख्य चौराहे पर परचून की दुकान व घर में पशु पालने वाले बुजुर्ग रोहन सिंह यादव का बड़ा बेटा अर्जुन दुकान के पास बने घेर से पशु खोलकर घर ले जा रहा था। आरोप है कि तभी पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे मोहकम सिंह यादव अपने भाइयों व परिजनों के साथ एकत्रित होकर हमलावर होकर आए। उन्होंने आते ही अर्जुन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर पर अर्जुन का सबसे छोटा भाई नकुल बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। साथ में उधर से निकल रहा अर्जुन के ताऊ का बेटा सोनपाल भी घेरकर गिरा लिया गया। उसे भी लाठी-डंडों, फांवड़े आदि से बेरहमी से हमलाकर पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे पर अर्जुन के परिजन आए। उन्होंने बचाव में पथराव शुरू किया तो मोहकम पक्ष की ओर से भी पथराव शुरू कर दिया गया। साथ में मोहकम द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से पथराव कर रहे लोगों पर कई राउंड फायर किए गए। करीब 20 मिनट तक यह घटनाक्रम चला। इस बीच अराजकता के हालात रहे। चीख पुकार व पथराव फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मची रही। खबर पर पुलिस को आता देख सभी भाग गए। बाद में रोहन पक्ष से घायल पुलिस के सामने आए, जिनमें गंभीर रूप से घायल सोनपाल को मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया गया। 

वहीं अर्जुन, नकुल, उनकी मां ऐलान देवी, बहन के भी चोट आई है। इन सभी का दीनदयाल में उपचार कराया गया है। दूसरी ओर से घायल कमल सिंह व चंदू जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। वहीं मोहकम सिंह ने भी खुद के हाथ में चोट आना बताया है। एसओ जोगेंद्र सिंह के अनुसार अभी तक रोहन के बेटे नकुल की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें मोहकम व उसके भाइयों सोनवीर, कमल सिंह सहित आठ नामजद व दस पंद्रह अज्ञात आरोपी बनाए हैं। तहरीर में मारपीट, पथराव, फायरिंग के साथ-साथ बहन के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोग हिरासत में ले लिए हैं।

प्रकरण में मोहकम सिंह सहित तीन आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। साथ में जिस पिस्टल से फायरिंग की गई। उसे भी बरामद कर लिया है। रोहन पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे अन्य कार्रवाई तय की जाएगी। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

ये है विवाद का कारण

विवाद की जानकारी देते हुए रोहन सिंह के मझले बेटे सहदेव बताते हैं कि उनका मकान मुख्य चौराहे के पीछे है। उनके पिता ने मुख्य चौराहे पर करीब ढाई दशक पहले दो प्लाट खरीदे थे, जिनमें से एक पर निर्माण है। दूसरा अभी खाली है। उस प्लाट के सामने मोहकम सिंह का मकान है। इलाके में दबंग छवि के मोहकम सिंह प्रापर्टी का व्यापार करते हैं। वे उस प्लाट पर नीयत रखते हैं। कई बार उसे खुद को बेचने की कह चुके हैं, जिनसे हमारे पिता ने खरीदा था, उन पर भी दबाव बना चुके हैं। इसी खुन्नस में पिछले तीन-चार माह से विवाद व तनातनी चल रही है।

मंगलवार सुबह से शुरू हुआ ताजा विवाद
दोनों परिवारों में झगड़े की नीव मंगलवार सुबह रखी गई। पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि मंगलवार सुबह मोहकम परिवार की महिला ने यह आरोप लगाया कि वे अपने प्लाट में कुछ काम कर रही थी। तभी रोहन सिंह लोई ओढक़र प्लाट में झांककर देख रहे थे। तब दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। मोहकम पक्ष की महिलाओं ने रोहन व उनकी पत्नी से खूब भला बुरा कहा था। तब किसी तरह विवाद शांत हो गया था। अब बुधवार को मोहकम पक्ष की महिला ने किसी काम से उनके प्लाट में से बेल का पत्ता तोड़ लिया। इस पर कहासुनी पर विवाद बढ़ गया था। रोहन के बेटे के अनुसार हमला पहले मोहकम पक्ष ने किया। मगर मोहकम पक्ष का आरोप है कि पहले रोहन के बेटों ने हमारे घर पर आकर महिलाओं से अभद्रता की थी।

फायरिंग वीडियो वायरल, पहले से मुकदमे
इस घटना में पथराव, मारपीट व मोहकम सिंह द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। साथ में एसओ जुगेंद्र सिंह के अनुसार मोहकम पक्ष पर पहले से भी मुकदमे हैं। अब यह भी देखा जा रहा है कि वे मुकदमों के बाद भी लाइसेंसी हथियार का प्रयोग किस आधार पर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed