{"_id":"6a22b95f29e47798cd07729e","slug":"water-supply-pipeline-burst-in-aligarh-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जलापूर्ति पाइपलाइन फटी, बाढ़ सा दिखा नजारा, कुछ मिनटों में गांधी पार्क तिराहा हुआ जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जलापूर्ति पाइपलाइन फटी, बाढ़ सा दिखा नजारा, कुछ मिनटों में गांधी पार्क तिराहा हुआ जलमग्न
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मामू-भांजा, मानिक चौक, सराय काबा, रेलवे रोड, शीशियां पाड़ा, दुबे का पड़ाव, महेंद्र नगर, प्रीमियर नगर, खिरनी गेट, हाथरस अड्डा समेत 20 से अधिक मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई।
पाइपलाइन फटने से गांधीपार्क तिराहा जलमग्न
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच 5 जून सुबह अलीगढ़ के गांधीपार्क स्थित पानी की टंकी के पास मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फट जाने से शहर के बड़े हिस्से में पेयजल संकट खड़ा हो गया। पाइपलाइन फटते ही तेज दबाव के साथ पानी का सैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा और महज कुछ मिनटों में गांधी पार्क तिराहा जलमग्न हो गया। सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मामू-भांजा, मानिक चौक, सराय काबा, रेलवे रोड, शीशियां पाड़ा, दुबे का पड़ाव, महेंद्र नगर, प्रीमियर नगर, खिरनी गेट, हाथरस अड्डा समेत 20 से अधिक मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। इससे करीब 50 हजार से अधिक आबादी को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय लोगों को घरेलू कार्यों के साथ-साथ पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में जलापूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को हुई। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी संग्रहित करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत में जुट गई। फिलहाल प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।
Trending Videos
जलकल महाप्रबंधक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पाइपलाइन को क्षति पहुंचाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना गांधीपार्क में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। विभाग द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है तथा मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द जलापूर्ति पूरी तरह सामान्य की जा सके।