{"_id":"6a2fd1243f5ae1dbcf02f653","slug":"weather-alert-issued-for-aligarh-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Alert: जल्दी घर पहुंचो अलीगढ़ वालों, दो घंटे में आने वाली है तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Alert: जल्दी घर पहुंचो अलीगढ़ वालों, दो घंटे में आने वाली है तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ होगी बारिश
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। किसानों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
मौसम विभाग का अलर्ट
- फोटो : X / @Indiametdept
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तेज गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अलीगढ़ के लिए अगले दो घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के अनुसार, अगले 3 घंटों में अलीगढ़ जनपद में कुछ जगहों पर तेज़ आंधी-तूफान की संभावना है। हवा 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। साथ ही बिजली कड़कने और मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। किसानों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। तेज हवाओं के कारण कच्चे निर्माण, होर्डिंग्स और पेड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम बिगड़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
इन बातों का रखें ख्याल
- खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
- आंधी-तूफान में सभी विद्युत उपकरण बंद रखें।
- यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें।
- टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं।
- धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें।
- आपात स्थिति के लिए दवाइयाँ और खाद्य सामग्री तैयार रखें।