फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man arrived at the police station with information about a murder

साहब: मैंने रमेश को मार दिया, सकते में आई पुलिस, घटना स्थल पर पहुंची तो नजारा देखकर रह गई दंग

Sat, 11 Jul 2026 06:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 06:20 PM IST
सार

युवक थाने पहुंचा और उसने एक साथी को मार देने की बात कही। यह सुनकर पुलिस ने तुरंत उस युवक को हवालात में बंद कर दिया।  बताए हुए घटनास्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन
young man arrived at the police station with information about a murder
साहब, मैंने रमेश को मार दिया है - फोटो : एआई

विस्तार

गंगीरी के गांव नगला ब्राह्मण निवासी गौरव पुत्र ओमकार ने 10 जुलाई की देर शाम को थाने पहुंचकर पुलिस से कहा साहब, मैंने रमेश को मार दिया है। यह सुनकर पुलिस सकते में आ गई। गौरव को हवालात में बंद कर पुलिस गांव पहुंची तो रमेश शराब के नशे में जमीन पर लेटा हुआ जिंदा मिला। तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गांव निवासी गौरव ने बताया कि गांव का ही रमेश शराब पीकर मेरे पास आया और गाली गलौज करने लगा। गालियां देने से मना किया तो मारपीट करने लगा। मैंने रमेश को चांटा मार दिया तो चांटा लगते ही रमेश जमीन पर गिर गया। मुझे लगा कि रमेश मर गया। 
विज्ञापन


डर के कारण वह थाने पहुंच गया और पुलिस को सब कुछ बता दिया। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गौरव व रमेश में समझौता हो गया है। इसलिए गौरव को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed