सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   200 grams of gold and 5 kg of silver looted from a jeweler after attacking him with the butt of a pistol.

Prayagraj : तमंचे की बट से हमला कर सराफ से 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी की लूट

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

चिलबिला बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी को मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। चकडीहा पंचायत भवन के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी।

200 grams of gold and 5 kg of silver looted from a jeweler after attacking him with the butt of a pistol.
मांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल प्रदीप सोनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चिलबिला बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी को मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। चकडीहा पंचायत भवन के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर गिरते ही मारपीट कर 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, नकदी व लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकर मांडा रोड की ओर बदमाश गए।

Trending Videos

भारतगंज कस्बा नई बाजार निवासी प्रदीप सोनी की चिलबिला बाजार में आभूषण की दुकान है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से भारतगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीपी प्रतापपुर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सराफा व्यापारी के सड़क पर गिरते ही हमलावर उन पर टूट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि व्यापारी ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रिवॉल्वर छीन ली। इसके बाद हेलमेट उतारकर तमंचे की बट से सिर और चेहरे पर प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

घटनास्थल से चंद कदम दूर मौजूद दुकानदार शोर सुनकर दौड़े, किंतु बदमाशों के हाथ में तमंचा देख आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मांडा रोड की ओर फरार हो गए। घायल व्यवसायी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलते ही एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


व्यवसायी के भाई रंजीत सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बदमाश करीब 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, लगभग एक लाख रुपये नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि चिलबिला बाजार में दोनों भाइयों की दो आभूषण दुकानें संचालित हैं। एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के मार्गों पर जांच और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed