पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   51 more candidates shortlisted for Delhi Police Head Constable recruitment

SSC : दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में 51 और अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, अभ्यादनों की जांच के बाद आयोग का फैसला

Fri, 26 Jun 2026 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 03:41 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा-2025 के लिए 51 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

विज्ञापन
51 more candidates shortlisted for Delhi Police Head Constable recruitment
दिल्ली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा-2025 के लिए 51 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को अगले चरण की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। एसएससी ने यह निर्णय ओबीसी (दिल्ली एनसीटी) श्रेणी से संबंधित अभ्यावेदनों की जांच के बाद लिया है। चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता व मापन परीक्षण (पीई एंड एमटी), दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट में शामिल होना पड़ेगा।

विज्ञापन


एसएससी ने पांच जून को परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। परिणाम के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने आवेदन सामान्य व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में किया था जबकि उनके पास ओबीसी (दिल्ली एनसीटी) का वैध प्रमाणपत्र उपलब्ध है। इस आधार पर ओबीसी श्रेणी के तहत विचार किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


एसएससी ने सभी अभ्यावेदनों की जांच कर संबंधित अभ्यर्थियों की पात्रता का पुनर्मूल्यांकन किया। जांच के बाद 51 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया। इनमें 28 पुरुष और 23 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने इन अभ्यर्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed