सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Access to Civil Lines side opened 30 hours ago

30 घंटे पहले ही खोल दिया सिविल लाइंस साइड से प्रवेश का रास्ता

Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Access to Civil Lines side opened 30 hours ago
Access to Civil Lines side opened 30 hours ago - फोटो : ALDCOMPACT
loader
30 घंटे पहले ही खुल गई सिविल लाइंस से जंक्शन प्रवेश की नो इंट्री
विज्ञापन
Trending Videos

भीड़ न होने पर रेलवे ने जिला प्रशासन से बात कर शाम छह बजे खोला रास्ता
जंक्शन, छिवकी, नैनी, सिटी और प्रयाग से चली एक भी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में प्रवेश का रास्ता रेलवे ने शुक्रवार की शाम छह बजे खोल दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह रास्ता 11 जनवरी की रात 12 खुलने था लेकिन माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर रेलवे ने निर्धारित अवधि के 30 घंटे पहले ही यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से इंट्री दे दी।
माघ मेले के पहले स्नान पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन के कहने पर रेलवे ने सिविल लाइंस साइड से यात्रियों की नो इंट्री बृहस्पतिवार की शाम छह बजे से कर दी थी। हालांकि शुक्रवार को सामान्य दिनों की ही भांति जंक्शन पर भीड़ रही। सुबह जंक्शन आने वाली ट्रेनों से सैकड़ों की संख्या में यात्री तो आए लेकिन वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या कम रही। इस बीच दिन भर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश के लिए यात्री गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से मशक्कत करते नजर आए। हालांकि भीड़ न होने की वजह से एडीआरएम अनुराग गुप्ता ने जिला प्रशासन के अफसरों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम छह बजे सिविल लाइंस साइड से प्रवेश का रास्ता खोल दिया गया। इसके पूर्व सुबह जंक्शन स्थित कंट्रोल टावर पर डीआरएम अमिताभ समेत अन्य प्रमुख अफसर शहर के सभी रेलवे स्टेशनों का जायजा सीसीटीवी की माध्यम से लेते रहे। जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल भी तकरीबन खाली ही रहे। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को सिटी साइड के गेट नंबर चार से प्रवेश दिया गया। भीड़ का आकलन करने के लिए जंक्शन पर अफसरों को वॉकी टॉकी भी मुहैया करवाया गया। डीआरएम के साथ एडीआरएम अनुराग अग्रवाल और अन्य प्रमुख अफसरों ने जंक्शन का निरीक्षण भी किया।
प्रवेश न मिलने से छूट गई वंदे भारत एक्सप्रेस
हालांकि दोपहर में वंदे भारत से वाराणसी जाने वाले एक यात्री की सुरक्षा कर्मियों से सिविल लाइंस साइड में झिकझिक हुई। यात्री ने कहा कि ट्रेन आने वाली है। उसे अंदर प्रवेश दिया जाए, उसने सुरक्षा कर्मियों के हाथ भी जोड़े। कहा कि भीड़ बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे प्रवेश नहीं दिया। इससे उसकी ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed