फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Second BA cut-off released; marks for the unreserved category dropped by 37 points.

Allahabad University : इविवि में बीए का दूसरा कटऑफ जारी, अनारक्षित वर्ग में 37 अंक घटे

Sun, 02 Aug 2026 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Aug 2026 12:09 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। इस बार अनारक्षित वर्ग की कटऑफ में 37 अंकों की कमी की गई है।

विज्ञापन
Allahabad University: Second BA cut-off released; marks for the unreserved category dropped by 37 points.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। इस बार अनारक्षित वर्ग की कटऑफ में 37 अंकों की कमी की गई है। अब अनारक्षित वर्ग के 478 या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होंगे जबकि एसटी वर्ग के लिए कटऑफ 270 अंक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार दूसरी कटऑफ में चयनित अभ्यर्थियों को तीन अगस्त सुबह नौ बजे तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पहली कटऑफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 515 अंक निर्धारित थे। दूसरी सूची में 37 अंकों की कमी से बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो पहले चरण में प्रवेश से वंचित रह गए थे। वहीं एसटी वर्ग की कटऑफ में 108 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ईश्वर शरण कॉलेज में कई विषयों में सभी अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश

प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने सत्र 2026-27 के परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए विभागवार मेरिट सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश दो अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिये प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के अनुसार अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषयों में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। हिंदी विषय में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी एससी और एसटी अभ्यर्थी भी प्रवेश के पात्र घोषित किए गए हैं। एमकॉम में अनारक्षित वर्ग के 95 या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 40 या उससे अधिक और ओबीसी वर्ग के 30 या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी एससी और एसटी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed