Kawad Yatra 2026 : रूट डायवर्जन को चलते प्रयागराज-वाराणसी का 28 रुपये बढ़ा रोडवेज बस का किराया
सावन मास की कांवड़ यात्रा के चलते प्रयागराज में रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। डायवर्जन लागू होने से प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 18 किलोमीटर बढ़ गई है। इसके साथ ही रोडवेज की साधारण बस का किराया भी 197 से बढ़कर 225 रुपये हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन मास की कांवड़ यात्रा के चलते प्रयागराज में रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। डायवर्जन लागू होने से प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 18 किलोमीटर बढ़ गई है। इसके साथ ही रोडवेज की साधारण बस का किराया भी 197 से बढ़कर 225 रुपये हो गया है। वहीं, गोरखपुर की दूरी में नौ किमी का इजाफा हुआ है और किराया भी 428 रुपये से बढ़कर 440 रुपये हो गया है। प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली बसें अब फाफामऊ और थरवई के रास्ते चलाई जा रही हैं।
इससे यात्रियों को अब लंबा सफर तय करने के साथ ही अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। कुछ यात्री अतिरिक्त किराये से राहत पाने के लिए झूंसी के अंदावा चौराहे से ही वाराणसी रूट की बसें पकड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने गोरखपुर रूट की भी कुछ बसों का संचालन अंदावा चौराहे से शुरू कर दिया है। इससे फौरी तौर पर यात्रियों को राहत तो मिली है लेकिन वहां से सिविल लाइंस या शहर के अन्य मोहल्लों में लोकल ट्रांसपोर्ट के सीमित साधन होने की वजह से वक्त ज्यादा लग जा रहा है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। बसों के किराये की दरें सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दी गईं हैं।
प्रयागराज से वाराणसी के लिए हर 20 मिनट पर मिलेगी बस
सावन के मौके पर प्रयागराज से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों और यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज ने इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे अब यात्रियों को हर 20 मिनट पर वाराणसी के लिए बस मिलेगी। सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक इसी अंतराल पर बसें उपलब्ध रहेंगी, जबकि रात 11 से सुबह साढ़े पांच बजे तक भीड़ के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। कुल 40 बसों के फेरे बढ़ाए जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।