{"_id":"6a6de7a669a17ca66505c03c","slug":"youth-murdered-by-stabbing-with-a-broken-liquor-bottle-body-dumped-in-the-bushes-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : टूटी शराब की बोतल घोपकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : टूटी शराब की बोतल घोपकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
Sat, 01 Aug 2026 06:03 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी मऊआइमा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी मऊआइमा (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:03 PM IST
सार
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक के पूरा गांव में शराब की टूटी बोतल घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
मऊआइमा में युवक का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक के पूरा गांव में शराब की टूटी बोतल घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह झाड़ियों में एक युवक का रक्त रंजित शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पेट और शरीर के कई हिस्सों में शराब (कांच) की टूटी बोतल से गंभीर रूप से प्रहार के निशान मिले। युवक के शरीर पर लाल रंग की टी शर्ट थी। जिसकी जेब में पांच सौ के दो नोट मिलेगे। पास में में हरे रंग की हवाई चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन