{"_id":"6a6d94a08a851e8a2004352d","slug":"railway-group-d-pet-1-693-candidates-succeeded-in-the-railway-group-d-pet-the-physical-efficiency-test-was-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Group D PET : रेलवे ग्रुप डी की पीईटी में 1693 अभ्यर्थी सफल, पांच दिनों तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Group D PET : रेलवे ग्रुप डी की पीईटी में 1693 अभ्यर्थी सफल, पांच दिनों तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा
Sat, 01 Aug 2026 12:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:09 PM IST
सार
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से डीएसए ग्राउंड में आयोजित ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) संपन्न हो गई है। पांच दिनों तक चली इस परीक्षा में कुल 2814 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 1693 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा कर अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन
रेलवे ग्रुप डी पीईटी टेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से डीएसए ग्राउंड में आयोजित ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) संपन्न हो गई है। पांच दिनों तक चली इस परीक्षा में कुल 2814 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 1693 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा कर अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए।
विज्ञापन
25 जुलाई से शुरू हुई इस परीक्षा के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को कुल 250 अभ्यर्थियों ने पीईटी में शिरकत की। इसमें 172 सफल रहे। ओवर ऑल बात की जाए तो इस पूरी परीक्षा में 60.16 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 39.84 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके। आंकड़ों के मुताबिक, 25 से 28 जुलाई के बीच कुल 3733 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1169 अनुपस्थित रहे। महिला वर्ग की परीक्षा में भी 44 प्रतिशत महिलाएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच अंतिम दिन सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन