फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Metro Rail: ₹12,000 crore to be spent on Metro rail; preparations underway for foundation stone laying by Dece

Prayagraj Metro Rail : मेट्रो रेल पर खर्च होंगे 12 हजार करोड़, दिसंबर तक शिलान्यास की तैयारी

Fri, 31 Jul 2026 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

Prayagraj Metro Rail: प्रयागराज में मेट्रो रेल परियोजना को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) 14 अगस्त तक तैयार करने का लक्ष्य है। सब कुछ तय समय पर हुआ तो दिसंबर तक परियोजना का शिलान्यास हो सकता है। प्रस्तावित मेट्रो एयरपोर्ट को झूंसी और फाफामऊ को नैनी से जोड़ेगी। दो कॉरिडोर में 40 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जबकि परेड मैदान में इंटरचेंज जंक्शन बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Metro Rail: ₹12,000 crore to be spent on Metro rail; preparations underway for foundation stone laying by Dece
प्रयागराज मेट्रो रेल परियोजना। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

बस कुछ माह का इंतजार और, इसके बाद मेट्रो रेल परियोजना जमीन पर उतर आएगी। इस परियोजना पर तकरीबन 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकनॉमिक सर्विस (राइट्स) को 14 अगस्त तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चुनावी वर्ष में प्रयागराज के लिए यह सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना साबित होने जा रही है। इससे न सिर्फ प्रयागराज की आबादी, बल्कि महाकुंभ से आयोजन में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी यह वरदान साबित होगी। ऐसे में पीडीए के अफसरों पर भी दबाव है कि जल्द से जल्द इस परियोजना को जमीन पर उतारा जाए।

विज्ञापन


अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस साल अंत में इस परियोजना का शिलान्यास किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए पीडीए व प्रदेश सरकार को कई औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। अगर राइट्स की ओर से 14 अगस्त तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पीडीए को सौंप दी जाएगी है और विकास प्राधिकरण परियोजना रिपोर्ट को स्वीकृति के लिए अगस्त में ही एक प्रस्ताव शासन को भेज देगा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को अग्रसारित किया जाएगा और अंतिम मंजूरी केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। पीडीए के सूत्रों का कहना है कि चुनावी वर्ष में मेट्रो रेल परियोजना पर समय से काम शुरू करने का काफी दबाव है। ऐसे में दिसंबर तक इस परियोजना का शिलान्यास किया जा सकता है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट को झूंसी और फाफामऊ को नैनी से जोड़ेगी मेट्रो ट्रेन

प्रस्ताव के अनुसार मेट्रो ट्रेन प्रयागराज एयरपोर्ट को झूंसी और फाफामऊ को नैनी से जोड़ेगी। परेड मैदान पर इंटरचेंज जंक्शन बनेगा और दो कॉरिडोर के तहत कुल 40 स्टेशन बनाए जाएंगे। डिपो बनाने के लिए झूंसी व नैनी में 20-20 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (प्रयागराज एयरपोर्ट से त्रिवेणीपुरम झूंसी में सिटी लेक फॉरेस्ट तक) और नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (शांतिपुरम कॉलोनी फाफामऊ से अलोपीबाग होते हुए नैनी तक) होंगे।

परेड से चारों दिशाओं के लिए मिलेगी मेट्रो

मेट्रो ट्रेन के चलने से कुंभ व माघ मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम के नजदीक परेड ग्राउंड से चारों दिशाओं के लिए मेट्रो ट्रेन मिलेगी। परेड मैदान पर इंटरचेंज जंक्शन प्रस्तावित है। ऐसे में झूंसी, फाफामऊ, बम्हरौली व नैनी जाने के लिए परेड से मेट्रो ट्रेन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संगम पर मेट्रो स्टेशन भी बनेगा।

प्रयागराज में तीन से आठ कोच फुल मेट्रो ट्रेन चलाए जाने की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी राइट्स को सौंपी गई है और इसके लिए 14 अगस्त तक का समय दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जा सकें ताकि परियोजना को समय से शुरू किया जा सके। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed