फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager dies after air compressor nozzle is directed at his private parts in Naini; accused arrested.

Prayagraj : नैनी में किशोर के निजी अंग में चलाया कंप्रेसर, चली गई जान, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 01:28 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित एक राइस मिल में नाइट शिफ्ट के दौरान किसी बात पर हुए विवाद के बाद युवक ने किशोर के शरीर में कंप्रेसर पाइप का इस्तेमाल कर मशीन चला दी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Teenager dies after air compressor nozzle is directed at his private parts in Naini; accused arrested.
किशोर की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना स्थित एक राइस मिल में नाइट शिफ्ट के दौरान किसी बात पर हुए विवाद के बाद युवक ने किशोर के शरीर में कंप्रेसर पाइप का इस्तेमाल कर मशीन चला दी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार एसपी सारटेक्स राइस मिल में काम कर एक किशोर के साथ मारपीट में घायल होने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर फोरमैन बंटी सिंह ने जानकारी दी कि मिल के अंदर काम करने वाले विशाल (18) पुत्र वसीम अहमद निवासी वार्ड नंबर दस, धूरा टांडा आर, बरेली धौरा उप्र और अंश कुमार (15) पुत्र भीम निवासी ग्राम हरगढ़ मेजा की नाइट शिफ्ट थी। दोनों एक साथ काम कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
इस पर विशाल ने अंश के मलद्वार में राइस मिल में इस्तेमाल किए जाने वाली कंप्रेसर पाइप डाल कर मशीन चालू कर दी। किशोर किसी तरह वहां से भागा और कंपनी के कर्मचारी मोहम्मद अमीर के पास पहुंचा। घटनाक्रम बताते हुए अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। कर्मचारी उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की मौत की सूचना पर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसओ कमलेश कुमार, नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने राइस मिल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की।

मां के साथ रहता था किशोर

मृत किशोर के गांव की प्रधान अनीता देवी ने बताया कि उसका पिता मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी मां उसे लेकर नैनी में रहती है।

आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी युवक ने विवाद के बाद किशोर के गुप्तांग में पाइप डाल कंप्रेसर चला दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। मामले में परिजनों से तहरीर लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - सुनील कुमार सिंह, एसीपी करछना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed