Prayagraj News : भीड़ में दौड़ाई बस, अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराई, तीन घायल
मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित भीड़भाड़ वाले सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात 9:30 बजे चालक ने सवारियों से भरी बस तेज रफ्तार में दौड़ा दी। इससे बस अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ी बाइक, साइकिल सवार और ठेले को समेटते हुए गुमटी से जा टकराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित भीड़भाड़ वाले सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात 9:30 बजे चालक ने सवारियों से भरी बस तेज रफ्तार में दौड़ा दी। इससे बस अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ी बाइक, साइकिल सवार और ठेले को समेटते हुए गुमटी से जा टकराई। हादसे में गुमटी के पास बैठा युवक, ठेला दुकानदार और साइकिल सवार बस के नीचे फंसकर घायल हो गए। घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
अनुबंधित बस रामबाग से ड्रमंडगंज जा रही थी। जैसे ही बस राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के पास पहुंची तभी दूसरी बस ने उसे ओवरटेक कर लिया। सरगम चौराहे पर सवारियों को बैठाने के चक्कर में पीछे हुई बस के चालक ने भी रफ्तार तेज कर दी और आगे जा रही बस को ओवरटेक करना चाहा। इसी बीच चालक का बस से नियंत्रण छूट गया।
हादसे में नैनी निवासी ठेला दुकानदार रवि केसरवानी (35), रेही निवासी साइकिल सवार कृपा प्रजापति (40) और मियां का पुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र निवासी राम बाबू घायल हो गए। रवि और कृपा तो बस के नीचे फंस गए। हादसे के बाद सवारियों में अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों और आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान मौके से भाग रहे चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे में था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया।
बाइक सवार बाल-बाल बचा
अनियंत्रित बस ने सबसे पहले जिस बाइक को चपेट में लिया, उस पर सवार महुवारी गांव निवासी भूपेंद्र कुमार हादसे से दो मिनट पहले ही सड़क की दूसरी लेन स्थित मेडिकल स्टोर में दवा लेने चले गए थे। आंखों के सामने हादसे को देकर वह काफी घबरा गए। उन्होंने कहा कि आज तो बाल-बाल बच गए।
सवारियों के साथ सामान भी ढोती है बस
परिवहन निगम से अनुबंधित बस सवारियों के साथ व्यावसायिक सामान भी ढोती है। बस में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम रखे थे। मौके पर इसके मालिक नहीं मिले। बताया जाता है कि इन बसों में टैक्स चोरी का माल इधर से उधर किया जाता है।
सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास, चालक गिरफ्तार
धूमनगंज के साकेत नगर में एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी को स्कॉर्पियो से कथित तौर पर कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद चालक और उसके साथियों ने उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
घायल के बेटे ने बताया कि पिता सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी हैं। मंगलवार शाम साकेत नगर से पैदल अपने आवास सुलेमसराय लौट रहे थे। आरोप है कि नए गोदाम (बिग बास्केट) के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
टक्कर के बाद चालक ने वाहन से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। वाहन रोकने के बाद उसने अभद्रता की और फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।