सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amazing confluence of Bollywood-spirituality in Mahakumbh, Akshay Kumar took a dip

Mahakumbh : महाकुंभ में बॉलीवुड-अध्यात्म का अद्भुत संगम, अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अभिनेत्री कटरीना कैफ और सोनाली बेंद्रे सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। अक्षय कुमार ने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। वहीं कटरीना कैफ ने अरैल स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचकर स्वामी चिदानंद और साध्वी सरस्वती भगवती का आशीर्वाद लिया। 

Amazing confluence of Bollywood-spirituality in Mahakumbh, Akshay Kumar took a dip
महाकुंभ में पहुंचे अक्षय कुमार संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ में बॉलीवुड और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि चाहे आप किसी भी पेशे में हों, आध्यात्मिक शांति और संतुलन अत्यंत आवश्यक है।

Trending Videos


अक्षय कुमार बोले – अद्भुत व्यवस्था, पुलिस और कर्मचारियों को धन्यवाद

संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा, मैंने खूब आनंद लिया। इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन व्यवस्था करवाई। 2019 के कुंभ में लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं, लेकिन इस बार सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित है। अंबानी और अदाणी समेत बड़े उद्योगपति, बड़े सितारे यहां आ रहे हैं, जिससे महाकुंभ की भव्यता और बढ़ गई है। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से ही यह आयोजन इतना सफल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amazing confluence of Bollywood-spirituality in Mahakumbh, Akshay Kumar took a dip
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर स्वामी चिदानंद का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला।

कटरीना कैफ का आध्यात्मिक अनुभव

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी महाकुंभ में आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से आशीर्वाद लिया। उन्हें भगवान शिव की मूर्ति और रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा कि जब बॉलीवुड जैसी लोकप्रिय इंडस्ट्री के सितारे महाकुंभ में आते हैं, तो यह युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करता है।

यह संदेश देता है कि आध्यात्मिकता केवल साधु-संतों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग हो सकती है।साध्वी भगवती सरस्वती जी ने कहा, युवा पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि अध्यात्म सिर्फ बुजुर्गों या साधु-संतों के लिए नहीं है। जब कटरीना कैफ जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां महाकुंभ में आती हैं, तो यह हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

Amazing confluence of Bollywood-spirituality in Mahakumbh, Akshay Kumar took a dip
फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

परिवार संग प्रयागराज पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

इस बीच, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया। संगम में स्नान के बाद सोनाली बेंद्रे ने कहा कि यहां आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को और करीब से महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed