फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Body of married woman, who had been living at her parents' home for two years, found hanging from a noose

Prayagraj News: दो वर्ष से मायके में रह रही विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman, who had been living at her parents' home for two years, found hanging from a noose
मऊआइमा-मृतका अर्चना देवी की फाइल फोटो
पति से अनबन के बाद दो वर्षों से मायके में रह रही एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग खेत से लौटे तो शव देख उनके होश उड़ गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन





क्षेत्र के सकरामऊ गांव निवासी भाई लाल ट्रक चलाते हैं। रविवार को वह काम से बाहर गए थे, जबकि परिवार के लोग खेत मे धान की रोपाई करने गए थे। घर में पुत्री अर्चना देवी (26) अकेली थीं। दोपहर में परिजन खेत से वापस आये तो कमरे में अर्चना का शव फंदे से लटकता देख होश उड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच-पड़ताल कर जरूरी नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्चना की मौत से मां रेखा देवी, भाई अमन कुमार, पवन कुमार और बहन काजल का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई अमन कुमार के अनुसार, अर्चना की शादी 2023 में छाता मझिगवां निवासी महेश कुमार पटेल से हुई थी। दांपत्य जीवन में मतभेद के चलते वह पिछले दो साल से मायके में रह रही थी और दिल्ली की एक चिटफंड कंपनी में नौकरी करती थी। वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटी थी।

इंस्पेक्टर मऊआइमा राम मूर्ति यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed