फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva on the occasion of 'Punarprapt Janmotsav' Re-attainment of Birth

Prayagraj : मंत्री नंदी ने पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर भगवान शिव को किया नमन, 51 डमरुओं का हुआ नाद

Sun, 12 Jul 2026 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 06:42 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को अपना 16वां पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया। बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं परिवार के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन कर कृतज्ञता जताई।

विज्ञापन
Minister Nandi paid obeisance to Lord Shiva on the occasion of 'Punarprapt Janmotsav' Re-attainment of Birth
पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर बहादुरगंज में भगवान शिव का पूजन करते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को अपना 16वां पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया। बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं परिवार के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन कर कृतज्ञता जताई। 2010 में आरडीएक्स से हुए जानलेवा हमले में नंदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उद्यमियों, व्यापारियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। जन्मोत्सव प्रयागराज के साथ प्रदेश भर में व्यापारियों ने मनाया। इस दिवस को साहस दिवस का नाम दिया। जगह जगह शिव मंदिरों में पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। आसपास के जनपदों के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों व विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचें।
विज्ञापन


12 जुलाई 2010 को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर शहर के बहादुरगंज में रिमोट कंट्रोल आरडीएक्स बम से हमला हुआ था। जिसमें एक सुरक्षा कर्मी और एक पत्रकार को मौत हो गई थी। नंदी बम ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। लगातार चार महीने तक उनका अस्पताल में उपचार चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

180 बटुकों ने किया मंत्रोच्चारण

समारोह में रुद्राभिषेक पूजन में श्री दुर्गा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर कौशाम्बी के 180 बटुक भी सम्मिलित हुए। जिन्होंने स्वस्तिवाचन के साथ ही मंत्रोच्चारण किया। नंदी पूजन के लिए बहादुरगंज स्थित अपने आवास से मंदिर के लिए सर पर कलश रखकर निकले। इस दौरान बटुक विद्यार्थी मंत्रोच्चारण करते रहे। 

30 नवजात बच्चियों को वितरित किए बेबी किट

नंदी ने इस अवसर पर स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में जन्मी 30 नवजात बेटियों को बेबी किट वितरित किया गया। वहीं उनकी माताओं को नंदी प्रोडक्ट के सामान दिए गए। 30 से अधिक नवजात बेटियों एवं उनके परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीलम सिंह स्मिता अग्रवाल, गौरव वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. गुलाम, डॉ. टंडन, अवंतिका टंडन पल्लवी अरोड़ा मौजूद रहीं। संचालन गौरव वीरेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नवजात बेटी के जन्म को सम्मान, स्नेह और उत्सव के रूप में मनाना है, ताकि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और समानता का संदेश और अधिक सशक्त हो सके।

सेवा में समर्पित कर दिया पुनर्जीवन

पुनर्जीवन के पश्चात मंत्री नंदी ने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नैनी और गंगोत्रीनगर में पिछले करीब 10 वर्षों से ब्यूटीशियन और सिलाई का निःशुल्क कोर्स संचालित करा रहे हैं। जहां से अब तक 1200 से अधिक महिलाएं और बेटियां सिलाई, कढ़ाई, बुनाई का कोर्स कर चुकी हैं।

नन्दी सेवा संस्थान द्वारा प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की 131 महिलाओं व बेटियों को सिलाई मशीन दी गई है। जिसकी मदद से वे सिलाई का कार्य करते हुए खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं। जिनके आजीविका का मुख्य सहारा छीन चुका है, ऐसे दो दर्जन परिवारों की सहायता करते हुए नंदी हर महीने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। 

कई मंत्री भी हुए शामिल

मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में  कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, सांसद रीता प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक दीपक पटेल के साथ ही फिल्म डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल भी सम्मिलित हुए।

विदेशी मेहमान भी पहुंचे

मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में लंदन और स्पेन के युवा उद्यमी शामिल हुए। नौ विदेशी मेहमानों का दल प्रयागराज पहुंचा और मंत्री नन्दी द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक पूजन में सम्मिलित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed