सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister Sanjay Nishad sits on protest in Shringaverpur, adamant on demand for removal of mosque

Prayagraj : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर में धरने पर बैठे, मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

निषाद पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद श्रृंगवेरपुरधाम में जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं।

Cabinet Minister Sanjay Nishad sits on protest in Shringaverpur, adamant on demand for removal of mosque
समर्थकों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

निषाद पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद श्रृंगवेरपुरधाम में जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद हैं। संजय निषाद मांग है कि श्रृंगवेरपुर धाम में मंदिर के पास बने मस्जिद को तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने यहां पर अवैध रूप से कब्जे का भी आरोप लगाया है। धरने की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स  और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। संजय निषाद इसके पहले भी मस्जिद हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। 

Trending Videos


मंत्री के धरने के चलते हाईवे पर लगा भीषण जाम

योगी सरकार में कैबनेट  मंत्री संजय निषाद समर्थकों के साथ प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बैठ गए हैं। इसके चलते आवागन बाधित हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मंत्री मस्जिद को हटाने के साथ ही यहां पर हो रहे अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन को भी रोकने की मांग कर रहे हैं। कहा कि निषादराज के किले का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जाम के चलते यातायात  व्यवस्था  पूरी तरह से चरमरा गई है। जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चों के  वाहन तक फंसे हुए हैं। अधिकारी मंत्री को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह बिना किसी ठोस कार्रवाई के हाईवे खाली करने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed