सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri: On the fourth day of Navratri, Goddess Kushmanda was worshipped in homes and temples

Chaitra Navratri : नवरात्र के चौथे दिन घरों और मंदिरों में पूजी गईं माता कूष्मांडा, लगाया गया भोग प्रसाद

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन माता कूष्मांडा के स्वरूप की पूजा की गई। घरों से लेकर मंदिरों तक देवी की पूजा आराधना कर विधि विधान से भोग लगाकर आरती उतारी गई। घरों में कलश की पूजा के साथ ही देवी को पंचमेवा और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया।

Chaitra Navratri: On the fourth day of Navratri, Goddess Kushmanda was worshipped in homes and temples
शक्तिपीठ माता ललिता देवी की आरती करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन माता कूष्मांडा के स्वरूप की पूजा की गई। घरों से लेकर मंदिरों तक देवी की पूजा आराधना कर विधि विधान से भोग लगाकर आरती उतारी गई। घरों में कलश की पूजा के साथ ही देवी को पंचमेवा और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी की विधि विधान से पूजा आरती की गई। शक्तिपीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी और अलोपशंकरी के शहर और देहात इलाकों के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। देवीगीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कहीं रामायण तो कहीं सुंदरकांड का पाठ चल रहा है। दुर्गा सप्तशती के अमोघ मंत्रों के बीच लोग हवन, पूजन कर मनोकामना पूर्ति के लिए भगवती से प्रार्थना कर रहे हैं।

Trending Videos


शहर के कटरा, जानसेनगंज, तेलियरगंज, धूमनगंज, नैनी, फाफामऊ, झूंसी, सिविल लाइंस, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, झलवा, मुट्ठीगंज, चौक समेत सभी प्रमुख इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ भोर से ही उमड़ रही है। लोग घरों में भी कलश की स्थापना कर देवी की पूजा अर्चना कर नौ दिन का व्रत रखकर अनुष्ठान कर रहे हैं। नवरात्र के चलते सूखा मेवा और फलों के साथ नारियल और चुनरी की बिक्री बढ़ गई है। लाचीदाना और बतासा आदि का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही दूध और दही की मांग भी काफी अधिक हो गई है। मंदिरों में देवी की सुबह और शाम होने वाली महाआरती में काफी भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed