सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Council teachers of Prayagraj mobilized for Delhi protest, mega rally to be held on April 4

Prayagraj : दिल्ली धरने के लिए प्रयागराज के परिषदीय शिक्षक लामबंद, चार अप्रैल को होगी महारैली

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रयागराज इकाई की ओर से चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर रविवार को शिक्षक भवन साउथ मलाका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Council teachers of Prayagraj mobilized for Delhi protest, mega rally to be held on April 4
शिक्षक पात्रता परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रयागराज इकाई की ओर से चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर रविवार को शिक्षक भवन साउथ मलाका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Trending Videos


बैठक की अध्यक्षता करते हुए टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीई अधिनियम से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा थोपे जाने के विरोध में आयोजित इस महारैली में देशभर से लाखों शिक्षक शामिल होंगे। उन्होंने सभी ब्लॉकों से प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों की सूची लेने के साथ ही ट्रेन और बसों से दिल्ली पहुंचने की तैयारियों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की भागीदारी किसी भी स्थिति में कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉ. शिव बहादुर सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। ब्लॉक पदाधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में शिक्षकों के लिए पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण कराया जा चुका है।

कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 50 शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक व भदोही के जिला मंत्री अरुण पांडे, राजेंद्र कनौजिया, अमर सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, डॉ. एसपी सिंह, सरोज सिंह, अनिमेष श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, महेंद्र कुमार सिंह, रवि द्विवेदी, सुधाकर द्विवेदी, राजेश यादव, प्रशांत द्विवेदी, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed