सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counting of votes for Bar Council elections begins on March 24, preparations complete

UP Bar Council Election : बार कौंसिल के चुनाव की मतगणना 24 मार्च से, तैयारी पूरी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। हाईपावर इलेक्शन कमेटी और निर्वाचन अधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से मतगणना की प्रक्रिया 24 मार्च, 2026, दिन मंगलवार से प्रारंभ करने का फैसला लिया है।

Counting of votes for Bar Council elections begins on March 24, preparations complete
यूपी बार काउंसिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। हाईपावर इलेक्शन कमेटी और निर्वाचन अधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से मतगणना की प्रक्रिया 24 मार्च, 2026, दिन मंगलवार से प्रारंभ करने का फैसला लिया है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम पांच बजे तक चार्ट मिलान और सीलिंग जैसे आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्य किए जाएंगे। मतगणना के दौरान दोपहर 01:30 बजे से दो बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है।

Trending Videos

निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर शुक्ल ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया जिलों के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम (ए से जेड) के आधार पर की जाएगी। बता दें कि इस चुनाव के लिए नवंबर 2025 में कुल 333 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसके बाद प्रदेश भर में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। लखनऊ जनपद में प्रारंभिक अनियमितताओं के कारण चुनाव निरस्त कर दिया गया था। बाद में 11 से 15 मार्च के बीच दोबारा सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों और समर्थकों का प्रवेश ड्रमण्ड रोड स्थित मार्ग से

 

बता दें कि बार कौंसिल के हॉल के आधे हिस्से में मतगणना कर्मी और शेष आधे हिस्से में प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और सुव्यवस्था की दृष्टि से प्रत्याशियों और समर्थकों का प्रवेश ड्रमण्ड रोड स्थित मार्ग से होगा, जबकि मुख्य भवन की ओर से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed