{"_id":"69f1bcef312e527b4b095ec6","slug":"cut-under-the-alopibagh-flyover-will-open-in-three-days-providing-relief-from-traffic-jams-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तीन दिन में खुलेगा अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे का कट, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तीन दिन में खुलेगा अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे का कट, जाम से मिलेगी मुक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएम ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के स्कूल, मैरिज हॉल एवं अस्पतालों के बाहर अवैध रूप पार्किंग के संबंध में जारी किए गए नोटिस का विवरण उपलब्ध कराया जाए।
अलोपीबाग फ्लाईओवर।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे शंकराचार्य की प्रतिमा के सामने बंद कट तीन दिन में खुलेगा। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को डीएम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-तीन अभियंताओं को निर्देश दिए है कि तीन दिनों में यह कार्य कराकर रिपोर्ट पेश करें। कट बंद होने से अल्लापुर, अलोपीबाग, दारागंज की ओर से चौक, बैरहना, संगम और रामबाग जाने वालों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
Trending Videos
डीएम ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के स्कूल, मैरिज हॉल एवं अस्पतालों के बाहर अवैध रूप पार्किंग के संबंध में जारी किए गए नोटिस का विवरण उपलब्ध कराया जाए। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में संबंधित अफसरों ने बताया कि शहर को जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्थायी होर्डिंग्स एरिया के लिए अस्थायी रूप से भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल बनेगी चौक और कटरा में जाम से निपटने की रणनीति
डीएम ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिया कि चौक, कटरा, घंटाघर, सिविल लाइंस और लल्ला चुंगी में लगने वाले जाम से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करें। इसके लिए 30 अप्रैल को शाम चार बजे एडीएम सिटी की अध्यक्षता में टेंपो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व स्थानीय वेंडरों की बैठक होगी।
अफसरों की टीम चिह्नित करेगी नो व्हीकल जोन
डीएम ने निर्देश दिए कि एडीएम सिटी की अध्यक्षता में में डीसीपी (यातायात), एआरएम रोडवेज व परिवहन विभाग और टेंपो-टैक्सी यूनियन की संयुक्त टीम शहरी क्षेत्र में नो ई-रिक्शा जोन/नो व्हीकल जोन व पेडेस्ट्रियन जोन चिह्नित कर नो ऑब्स्ट्रक्शन एरिया घोषित करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

कमेंट
कमेंट X