सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divine Kumbh, Grand Akharas: The cantonments of Akharas of Shaiva-Vaishnav-Shakt tradition decorate

Mahakumbh : दिव्य कुंभ, भव्य अखाड़े : संगम की रेती पर सजीं शैव-वैष्णव-शाक्त परंपरा के अखाड़ों की छावनियां

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

यह पहला महाकुंभ है, जिसमें सात शैव, तीन शाक्त और तीन वैष्णव परंपरा के अखाड़ों के साथ ही किन्नर अखाड़े का शिविर विश्व समुदाय के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी से होगा।

Divine Kumbh, Grand Akharas: The cantonments of Akharas of Shaiva-Vaishnav-Shakt tradition decorate
संगम तट पर अपने शिविर में बैठे साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संगम की रेती पर सनातन संत परंपरा की रंग-बिरंगी संस्कृति विश्व समुदाय के लिए सज गई है। महाकुंभ में अमृतमयी त्रिवेणी की बूंदों के स्पर्श से जीवन को धन्य बनाने के लिए शैव, शाक्त और वैष्णव परंपरा के अखाड़ों की छवनियां रेती पर सज गई हैं।

Trending Videos


यह पहला महाकुंभ है, जिसमें सात शैव, तीन शाक्त और तीन वैष्णव परंपरा के अखाड़ों के साथ ही किन्नर अखाड़े का शिविर विश्व समुदाय के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी से होगा। इसी के साथ 45 दिन चलने वाले मेले की शुरुआत होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान के साथ ही संत और भक्त विदा होने लगेंगे।

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के तौर पर महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक संतों-भक्तों के डुबकी लगाने का अनुमान है और इसी लक्ष्य के अनुरूप तैयारियां की जा रही हैं।सेक्टर-18 में काली मार्ग से त्रिवेणी मार्ग तक ही नहीं, संगम लोवर मार्ग पर भी सभी 14 अखाड़ों के संतों की छावनियां आकार ले चुकी हैं।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी बताते हैं कि यह अमृत महाकुंभ है। इसमें डुबकी लगाने के लिए दुनिया आतुर है।

महाकुंभ में सनातन संस्कृति की तीनों परंपराओं के संत पहुंच गए हैं। एक जनवरी को शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़े की पेशवाई होगी। बख्शी बांध स्थित अखाड़े से छावनी प्रवेश होगा। इसी तरह सिख समुदाय के इकलौते निर्मल अखाड़े का छावनी प्रवेश 11 जनवरी को होगा।

शाही स्नान की अगुवाई को लेकर अखाड़ों में मतभेद

शाही स्नान को लेकर इस बार विवाद होने की आशंका है। शाही स्नान के लिए सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा निकलता रहा है, लेकिन इस बार के शाही स्नान की अगुवाई शैव परंपरा के सबसे बड़े जूना अखाड़े को सौंपने की बात कही जा रही है। इसे लेकर अखाड़ों के संतों में मतभेद है। 

पायलट बाबा के शिविर में जापानी साध्वी करेंगी शिव महाशक्ति यज्ञ

अखाड़ा सेक्टर में बड़ी संख्या में विदेशी संत भी पहुंच रहे हैं। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर रहे ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या केको आईकावा ने विशाल छावनी बनाई है। इसमें शिवशक्ति महायज्ञ होगा। इसमें 100 से अधिक जापानी, रूसी और ऑस्ट्रेलियाई संत पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed