Prayagraj : रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद के साक्षात्कार में देवरिया की महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रवक्ता संवर्ग के साक्षात्कार के दौरान देवरिया निवासी एक महिला अभ्यर्थी को जाली प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला अभ्यर्थी ने आयोग में उपस्थित होकर यह दावा किया था कि वह प्रवक्ता संवर्ग के रसायन विज्ञान की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रवक्ता संवर्ग के साक्षात्कार के दौरान देवरिया निवासी एक महिला अभ्यर्थी को जाली प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला अभ्यर्थी ने आयोग में उपस्थित होकर यह दावा किया था कि वह प्रवक्ता संवर्ग के रसायन विज्ञान की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण है। किसी कारण उसका साक्षात्कार पत्र डाउनलोड नहीं पा रहा है।
इस पर आयोग ने अभिलेखों की जांच और अभ्यर्थी के दावों की पड़ताल की। जांच में पता चला कि महिला अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में ही उत्तीर्ण नहीं थी। उसने प्रवक्ता रसायन विज्ञान की लिखित परीक्षा में सफल किसी अन्य अभ्यर्थी के अनुक्रमांक को अपने प्रवेश पत्र में अंकित कर साक्षात्कार के लिए अनुचित दावा पेश किया था।
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला ने आयोग की गोपनीयता, पारदर्शिता और शुचिता को खंडित करने का प्रयास किया है। इस कृत्य के विरुद्ध, संबंधित धाराओं में अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उसे तत्काल स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के अवांछनीय कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो आयोग उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करेगा।
बार कोड से हुआ खुलासा, प्राथमिकी दर्ज
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग में बुधवार को प्रवक्ता (पीजीटी) रसायन विज्ञान का साक्षात्कार चल रहा था। सुबह करीब 9:15 बजे देवरिया के उमानगर निवासी वीनस श्रीवास्तव अनुक्रमांक 0302001128 अंकित प्रवेश पत्र के साथ प्रस्तुत हुई। उसने लिखित परीक्षा में खुद को सफल बताते हुए साक्षात्कार पत्र जारी नहीं होने की शिकायत की। आयोग ने प्रवेश पत्र पर लगे बार कोड को स्कैन किया। इसमें अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 00230030463451 अंकित दर्ज मिला। जबकि मूल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 00230030463454 था।
वहीं अनुक्रमांक 0302001128 की सफल अभ्यर्थी श्रुति शर्मा साक्षात्कार के लिए आयोग में उपस्थित थीं। उनके पास साक्षात्कार पत्र भी था। उनके प्रवेश पत्र में अनुक्रमांक 0302001128 के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 00230030463451 अंकित है। ऐसे में वीनस के खिलाफ आयोग के उप सचिव डाॅ. नंदलाल चौरसिया ने कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस वीनस को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।