सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Triple Murder Case: Outrage subsides following assurances of action; family agrees to last rites after 26 hour

Triple Murder Case : कार्रवाई के आश्वासन पर थमा आक्रोश, 26 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए हुए राजी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Jun 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों का आक्रोश इस कद्र भड़का कि पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर रखे तीनों शवों के अंतिम संस्कार के लिए वे 26 घंटे बाद राजी हुए।

Triple Murder Case: Outrage subsides following assurances of action; family agrees to last rites after 26 hour
आक्रोशित परिजनों को समझाते पुलिस प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों का आक्रोश इस कद्र भड़का कि पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर रखे तीनों शवों के अंतिम संस्कार के लिए वे 26 घंटे बाद राजी हुए। परिवार के लोग आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों को बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े थे।



बुधवार रात आठ बजे एसडीएम नीलम उपाध्याय और एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने घर तक सड़क, सुरक्षा, पट्टे की भूमि उपलब्ध कराने और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे माने। इस बीच बारा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने भी परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीबी कुकुरकटवा गांव के श्यामलाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (60) की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि घर की एक किशोरी से गांव का हिमांशु यादव जबरन शादी करना चाहता था। शादी में रोड़ा बनने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

Triple Murder Case: Outrage subsides following assurances of action; family agrees to last rites after 26 hour
मेजा में तिहरे हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।

इस प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। भागने की फिराक में आरोपी हिमांशु यादव ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की तो पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। एक गोली उसके पैर में लगी है। मृतका अमरावती के बेटे सुरेंद्र और इंद्रावती के बेटे मुकेश ने साफ-साफ कहा कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा, तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

मौके पर मेजा, कौंधियारा और करछना के एसीपी और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। बुधवार शाम रात आठ बजे एसडीएम और एसीपी के कार्रवाई का आश्वासन देन पर आक्रोशित परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। हालांकि, रात 12 बजे समाचार लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ था। कुछ रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था। एसडीएम ने कहा कि आरोपी हिमांशु यादव का घर नवीन परती में बना है। जल्द ही जमींदोज कराया जाएगा।

मृतकों के परिजनों को घर तक सड़क, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, पट्टे की भूमि सहित हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए हैं। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नीलम उपाध्याय, एसडीएम, मेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed