फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR registered against an individual for allegedly threatening the Additional Commissioner

Prayagraj : अपर आयुक्त को धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज, मंडलायुक्त कार्यालय में हंगामे का भी आरोप

Mon, 27 Jul 2026 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त (न्यायिक) जयजीत कौर को कथित रूप से धमकाने, अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कर्नलगंज थाने में पवन कुमार विश्वकर्मा और उसके 10-12 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR registered against an individual for allegedly threatening the Additional Commissioner
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रयागराज के मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त (न्यायिक) जयजीत कौर को धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कर्नलगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पवन कुमार विश्वकर्मा और उसके 10-12 साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय स्थित अपर आयुक्त (न्यायिक) के कक्ष में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक विचाराधीन मामले में अपने पक्ष में फैसला कराने के लिए दबाव बनाया। जब अपर आयुक्त ने कहा कि न्यायालय में निर्णय गुण-दोष के आधार पर होगा, तो आरोपियों ने कथित रूप से धमकी दी। अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाद में देख लेने की चेतावनी भी दी।  शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने मंडलायुक्त कार्यालय में नारेबाजी की, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ और कार्यालय की गरिमा प्रभावित हुई। 
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी पवन कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ पहले से भी हंडिया थाने में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा आबकारी अधिनियम से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। साथ ही वर्ष 2022 में उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई थी। शिकायतकर्ता ने उसके आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए स्वयं के खिलाफ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 351(2), 352 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनुराग वर्मा को सौंपी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed