फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goa CM took Sangam bath with ministers, Hardeep, Chirag and many other leaders also took a dip.

Mahakumbh : गोवा के सीएम ने मंत्रियों संग किया संगम स्नान, हरदीप, चिराग समेत कई अन्य नेताओं ने भी लगाई डुबकी

Sat, 15 Feb 2025 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

महाकुंभ नगर। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों व विधायकों संग संगम स्नान किया। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है। यूपी सरकार ने बहुत बड़ा आयोजन किया है।

विज्ञापन
Goa CM took Sangam bath with ministers, Hardeep, Chirag and many other leaders also took a dip.
प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री गोवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों व विधायकों संग संगम स्नान किया। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है। यूपी सरकार ने बहुत बड़ा आयोजन किया है। गाेवा के लोग संगम स्नान कर सकें इसके लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पूरे परिवार के साथ संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। कहा कि लंबे समय से मन में था कि महाकुंभ में आकर स्नान करूं। हमारा देश और प्रदेश खुशहाल रहे इसकी कामना करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सारे इंतजाम की निगरानी की, ये आसान काम नहीं है। प्रबंध बहुत बेहतर है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ संगमनगर पहुंचे और स्नान किया। उन्होंने कहा कि खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यहां स्नान करने का अवसर मिला। योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed