फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Highest number of posts (90) in the CAG, followed by 76 in the Department of Posts and 33 in the BRO.

Vacancy : सीएजी में सबसे अधिक 90 पद, डाक विभाग में 76 और बीआरओ में 33 रिक्तियां

Thu, 09 Jul 2026 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 06:11 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (जेएचटी) के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 303 अस्थायी रिक्तियों की घोषणा की है। एसएससी के अनुसार यह रिक्तियां बृहस्पतिवार को जारी की गई हैं।

विज्ञापन
Highest number of posts (90) in the CAG, followed by 76 in the Department of Posts and 33 in the BRO.
रिक्तियां। - फोटो : Freepik

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (जेएचटी) के लिए विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 303 अस्थायी रिक्तियों की घोषणा की है। एसएससी के अनुसार यह रिक्तियां बृहस्पतिवार को जारी की गई हैं। इनमें अंतिम चयन प्रक्रिया तक परिवर्तन संभव है। साथ ही राज्यवार या जोनवार रिक्तियों का अलग से ब्योरा एसएससी के पास उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित मंत्रालयों और विभागों से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ अनुवादक के छह पद विभिन्न मंत्रालयों में उपलब्ध हैं। इनमें रक्षा मंत्रालय के सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू) में दो, नौसेना के नागरिक जनशक्ति व योजना निदेशालय में दो, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय में एक और वित्त मंत्रालय के प्रवर्तन निदेशालय में एक पद शामिल है। वहीं कनिष्ठ अनुवादक के 297 पद घोषित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 90 पद नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय में हैं। इसके अलावा डाक विभाग में 76, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में 33, राजस्व विभाग में 24 और रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) में 13 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


अन्य विभागों में भी रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में दो, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में एक, केंद्रीय पासपोर्ट संगठन में एक, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में पांच और भारत के महापंजीयक व जनगणना आयुक्त कार्यालय में दो पद शामिल हैं। एसएससी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी रिक्तियां अनुमानित हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान इनमें वृद्धि या कमी की जा सकती है। अभ्यर्थियों को अंतिम रिक्तियों की जानकारी एसएससी और संबंधित विभागों की ओर से जारी अपडेट के आधार पर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed