सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home delivery of gas cylinders affected in villages, people queue up at warehouses

Prayagraj : गांवों में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी प्रभावित, गोदामों में लोगों की कतार

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे तनाव और गैस वितरण से जुड़े नए नियमों का असर गंगापार में दिखने लगा है। एक कनेक्शन पर 25 दिन बाद ही बुकिंग होने और ओटीपी व डीएसी प्रक्रिया अनिवार्य होने से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति है।

Home delivery of gas cylinders affected in villages, people queue up at warehouses
झूंसी में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे तनाव और गैस वितरण से जुड़े नए नियमों का असर गंगापार में दिखने लगा है। एक कनेक्शन पर 25 दिन बाद ही बुकिंग होने और ओटीपी व डीएसी प्रक्रिया अनिवार्य होने से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति है। गांवों में होम डिलीवरी भी तकरीबन ठप हो गई है। इससे गैस एजेंसियों और गोदामों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। कई जगह उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।

Trending Videos


गंगापार के झूंसी, हनुमानगंज और सहसों में करीब एक दर्जन गैस एजेंसियां संचालित हैं। पहले जहां कई एजेंसियों पर रोजाना 300 से 400 सिलिंडर की बुकिंग होती थी, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 500 से 800 तक पहुंच गई है। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर झूंसी में न्यायनगर गेट के सामने स्थित इंडेन के झूंसी गैस सर्विस पर ग्राहकों का दबाव सबसे ज्यादा है। यहां से झूंसी समेत गंगापार के तकरीबन 40 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ऐसे में यहां पर सुबह सात बजे से ही गैस की एजेंसी और गोदाम में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर होम डिलीवरी प्रभावित हुई है। लोगों को एजेंसी या गोदाम से ही सिलिंडर लेने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि जिला आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। एजेंसी संचालक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गैस प्लांट से पहले की अपेक्षा अब कम सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से ग्राहकों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है।

10 दिन पहले तक गैस हॉकर घर तक आकर सिलिंडर की डिलीवरी करते थे लेकिन अब गैस एजेंसी से लेकर गोदाम तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बावजूद खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। - प्रीतम मिश्र, नैका, झूंसी

गैस सिलिंडर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। दो दिनों से गैस एजेंसी से लेकर गोदाम तक का चक्कर लगा चुका हूं। इसके बावजूद सिलिंडर अब तक नहीं मिल पाया है। - तेज प्रकाश मिश्र, छतनाग, झूंसी

गैस सिलिंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। पखवाड़े भर पहले तक हॉकर घर तक सिलिंडर देने आते थे। अब कोई फोन नहीं उठा रहा है। जिस वजह से परेशानी बढ़ गई है। - सुनीता श्रीवास्तव, मायापुरी कॉलोनी, झूंसी

अगर ऐसे ही जंग चलती रही तो आने वाले दिनों में हम सभी को और दिक्कत उठानी पड़ेगी। अभी तो गैस एजेंसी और गोदाम तक दौड़ लगाने से सिलिंडर मिल गया लेकिन आगे क्या होगा। इसकी चिंता सता रही है। - अमरेंद्र मिश्र, मायापुरी कॉलोनी, झूंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed