{"_id":"69c0e45ea2aa061f5402c553","slug":"intelligence-agencies-investigate-the-horoscope-of-an-air-force-personnel-arrested-on-espionage-charges-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार एयरफोर्स कर्मी की खुफिया एजेंसियों ने खंगाली कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार एयरफोर्स कर्मी की खुफिया एजेंसियों ने खंगाली कुंडली
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से शहर के लाहुरपार निवासी एयरफोर्स कर्मी सुमित कुमार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम ने यह कार्रवाई की है।
सुमित कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन से शहर के लाहुरपार निवासी एयरफोर्स कर्मी सुमित कुमार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी की कुंडली खंगाली है। हालांकि, स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
Trending Videos
वहीं, रविवार को एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लाहुरपार पहुंची और सुमित की जानकारी जुटने में लगी रही। एजेंसी पता लगा रही है कि सुमित कब से प्रयागराज से बाहर था। इसके परिवार में कौन-कौन है। किन-किन लोगों से इसका संपर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी के बाद प्रयागराज के सुमित कुमार का नाम सामने आया था। पूछताछ में झबराराम ने बताया था कि प्रयागराज निवासी एयरफोर्स कर्मी सुमित कुमार लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था।
आरोप है कि सुमित वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान के हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। उसने लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी एजेंसियों को साझा की थी।