पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav says it would be a major achievement for Akhilesh Yadav just to save his party's existence

UP : केशव बोले- अखिलेश यादव अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यही बहुत बड़ी बात, सत्ता में आना तो बहुत दूर

Thu, 02 Jul 2026 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। एमएनएनआईटी में वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

विज्ञापन
Keshav says it would be a major achievement for Akhilesh Yadav just to save his party's existence
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। एमएनएनआईटी में वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सत्ता में आना तो बहुत दूर है। कहा कि वह 2047 तक सत्ता में वापसी करने वाले नहीं हैं। इसी बौखलाहट में वह अनर्गल बयानबाजी करके जनका का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन






डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास भाजपा सरकारों के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। कहा कि चोरी की जांच पुलिस कर रही है। एफआईआर हो चुकी है। छापेमारी और जांच चल रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राजनीति करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


वीबी रामजी से सुधरेगी गांवों की दशा

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की 10 लाख करोड़ से अधिक खर्च करने के बाद भी मनरेगा से गांवों की दशा में सुधार नहीं हुआ है। वीबी रामजी के माध्यम से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। तालाब भी बनेगा और पर्यावरण संरक्षण का कार्य  भी होगा। मनरेगा में 100 दिन रोजगार मिलता था लेकिन अब 125 दिन मिलेगा। 252 रुपया से बढ़ाकर 300 रुपया मजदूरी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed