{"_id":"6a462d6175b5bcda7d010387","slug":"prayagraj-weather-humidity-causing-discomfort-amidst-clouds-and-rain-weather-to-remain-the-same-for-a-week-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Weather : बादल-बारिश के बीच पसीना छुड़ा रही नमी, एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Weather : बादल-बारिश के बीच पसीना छुड़ा रही नमी, एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम
सार
प्रयागराज में बुधवार देर रात हुई हल्की बारिश के बावजूद लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि लगातार और व्यापक बारिश के अभाव में उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
प्रयागराज में रात में हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को खासी राहत दिलाई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में बुधवार देर रात हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत तो मिली, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से बृहस्पतिवार सुबह से ही उमस ने लोगों को परेशान किया। बादलों की आवाजाही और हल्की हवाओं के बावजूद चिपचिपी गर्मी का असर पूरे शहर में महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, लेकिन फिलहाल लगातार और तेज बारिश की स्थिति नहीं बन रही है। इसी कारण तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आएगी और उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। अधिकांश दिनों में आसमान आंशिक से सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा तथा एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि छिटपुट बारिश के कारण गर्मी की तीव्रता में कुछ कमी आएगी, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को अधिक परेशानी हो सकती है। बीच-बीच में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि पूरे महीने के स्तर पर देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान जताया गया है, लेकिन शुरुआती सप्ताह में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें, बिजली गिरने की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें तथा पर्याप्त पानी पीते रहें, क्योंकि बारिश के बावजूद उमस शरीर पर अधिक प्रभाव डाल सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।