सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killed his wife by hitting her on head with an iron slept in next room all night

UP: प्रेस से सिर पर वार कर पत्नी को मार डाला, रात भर बगल के कमरे में सोया, फिर सुबह उठकर किया ऐसा काम

संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Mar 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

झूंसी में 26 मार्च रात पारिवारिक विवाद में पति हेमंत ने पत्नी स्वीटा की लोहे की प्रेस से हत्या की। आरोपी ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तारी दी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

Killed his wife by hitting her on head with an iron slept in next room all night
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित कनिहार वार्ड के चमनगंज इलाके में बुधवार रात पारिवारिक विवाद में पति हेमंत कुमार वर्मा ने पत्नी स्वीटा (40) के सिर पर लोहे की प्रेस से वार कर हत्या कर दी। रात भर बगल के कमरे में सोता रहा। 

Trending Videos

बृहस्पतिवार सुबह खुद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर का मूल निवासी 42 वर्षीय हेमंत वर्मा तीन दशक से चमनगंज इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। उसकी आवास विकास कॉलोनी योजना-तीन स्थित बिजली उपकेंद्र के पास बैग रिपेयरिंग की दुकान है। यहां वह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ बैठता था।

हेमंत का विवाह 12 नवंबर 2021 को पंजाब के गुरुदासपुर शहर के मॉडल टाउन धारीवाल निवासी बशीर मसीह की बेटी स्वीटा से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। इससे परेशान होकर आरोपी की मां मुन्नी देवी और बहन गौरी मकान की दूसरी मंजिल पर अलग रहने लगीं।

इनकी रसोई भी ऊपर ही थी, जबकि हेमंत पत्नी स्वीटा और तीन साल की बेटी एस्टर्ड वर्मा के साध मकान के निचले हिस्से में रहता था। पुलिस के मुताबिक, देर रात दंपती में विवाद हुआ। बात इतनी आगे बढ़ी कि मारपीट के दौरान हेमंत ने गुस्से में स्वीटा के सिर पर लोहे की प्रेस से कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह करीब 10 बजे झुंसी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। एसओ झुंसी महेश मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को फोन पर दे दी गई है। उनके आने के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुष्ठ रोग की वजह से नहीं हो रहा था विवाह, धर्म बदला, मेट्रोमोनियल साइट के जरिये हुआ रिश्ता
हेमंत कुष्ठ रोग से ग्रसित है। इसके कारण उसका विवाह नहीं हो रहा था। इसी वजह से वर्ष 2020 के आसपास धर्म बदलकर वह हिंदू से ईसाई बन गया। 2021 में मेट्रोमोनियल साइट के जरिये स्वीटा से विवाह किया।

एसओ ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह शव के पास बेटी के साथ बैठा था। उसका कहना था कि वह रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुका था। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त लोहे का प्रेस कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed