सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: महिला श्रद्धालुओं को बांटी गयी वाटर प्रूफ साड़ी, इसकी खासियत जानकर आप रह जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 13 Feb 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: Water proof sari distributed to women devotees in kumbh mela
Waterproof sari vitran

संगम में डुबकी लगाने आई महिला श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ साड़ी ईजाद की गई है। इस साड़ी की सबसे बड़ी खासियत है कि स्नान करने के दौरान यह साड़ी पानी में पूरी तरह से डूबने और भींगने के बावजूद पानी से बेअसर रहती है। जब कोई भी महिला श्रद्धालु इस साड़ी को पहनकर स्नान करती हैं तो इस साड़ी पर पानी का कोई असर नहीं दिखता। साथ ही यह साड़ी भींगने के बाद भी शरीर पर चिपकता नहीं है। 

Trending Videos
kumbh 2019: Water proof sari distributed to women devotees in kumbh mela
Waterproof sari vitran

संगम पर बने सभी 40 स्नान घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं को यह साड़ी निशुल्क वितरित की गई। संगम घाटों पर भीड़ इतनी अधिक होती है कि महिलाओं को कपड़े बदलने के दौरान जल के अंदर से नहाकर निकलने और चेंजिंग रूम तक जाने में समय लगता है। उस महिला श्रद्धालुओं को शर्मसार होना पड़ता है। लेकिन इस साड़ी ने महिलाएं की इस शर्मसारी को दूर किया है। सबसे बड़ी बात है कि बगैर किसी पैसे श्रद्धालुओं को यह साड़ी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019: Water proof sari distributed to women devotees in kumbh mela
Waterproof sari vitran

कुंभ मेले में दान ध्यान के साथ पुण्य की डुबकी लगाने का प्रावधान है जिसके बाद जप तप के माध्यम से लौकिक से पारलौकिक संबंध बनाते हुए संगम की रेती पर मौजूद साधक मोक्ष की प्राप्ति की कामना करते हुए अपने घरों की ओर प्रस्थान करते हैं। दान देने की इस कड़ी में साड़ी का दान संगम तट पर दिया जाना भी पुण्य से कम नहीं। वाटरप्रूफ साड़ी बांटने का मकसद अतिथि देवो भव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जो एक समाजसेवा के साथ महिला सशक्तीकरण के लिए एक बेहतरीन पहल है। 

kumbh 2019: Water proof sari distributed to women devotees in kumbh mela
Waterproof sari vitran

इस वाटरप्रूफ साड़ी के मेले में निशुल्क मिलने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं है। वाटरप्रूफ साड़ी के दान से जहां दानदाता पुण्य कमा रहे हैं तो वहीं संगम में डुबकी लगाने आने वाले महिला श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ साड़ी एक अनमोल तोहफा साबित हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed