{"_id":"69f30aa1bb70a2422f07bb79","slug":"ssc-news-major-change-in-medical-rules-for-ssc-gd-recruitment-2026-now-bmi-will-be-the-eligibility-criteria-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC News : एसएससी जीडी भर्ती 2026 में मेडिकल नियमों में बड़ा बदलाव, अब बीएमआई होगा योग्यता का मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC News : एसएससी जीडी भर्ती 2026 में मेडिकल नियमों में बड़ा बदलाव, अब बीएमआई होगा योग्यता का मानक
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्ती-2026 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एसएसएफ और असम राइफल्स में चयन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
SSC
- फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्ती-2026 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एसएसएफ और असम राइफल्स में चयन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण में अभ्यर्थियों की छंटनी प्रक्रिया में ढील दी गई है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार बोर्ड केवल अभ्यर्थी की लंबाई, वजन और सीने की माप को आधिकारिक तौर पर दर्ज करेगा। इस प्रारंभिक चरण में अब मेडिकल ऑफिसर शामिल नहीं होंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित हो जाएगी।
उम्मीदवार के वजन का अंतिम निर्धारण विस्तृत चिकित्सा परीक्षण और पुनरीक्षण चिकित्सा परीक्षण के दौरान की जाएगी। इस चरण में मेडिकल ऑफिसर स्वयं उम्मीदवार का वजन दोबारा मापेंगे और स्वास्थ्य मानकों के आधार पर उनकी फिटनेस का निर्णय लेंगे। चिकित्सा परीक्षण के दौरान, मेडिकल ऑफिसर शारीरिक मानक परीक्षण बोर्ड पहले से दर्ज की गई लंबाई और सीने की माप को ही आधार मानेंगे। वहीं वजन और अन्य स्वास्थ्य मानकों की गहन जांच की जाएगी।
उम्मीदवारों की फिटनेस का आकलन अब बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आधार पर किया जाएगा। जिसकी सामान्य सीमा 18 से 25 निर्धारित की गई है। 18 से कम बीएमआई वाले अभ्यर्थियों को अंडरवेट तथा 25 से अधिक बीएमआई वालों को ओवरवेट मानकर अयोग्य घोषित किया जाएगा।
Trending Videos