सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Prayagraj-Dadri Special's trips extended, train will run till May 31

Railway News : प्रयागराज-दादरी स्पेशल के बढ़ाए गए फेरे, 31 मई तक चलेगी ट्रेन

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयागराज से नोएडा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दादरी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। पहले इस ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल तक होना था लेकिन अब यह ट्रेन 2 मई से 31 मई तक नियमित रूप से चलेगी।

Railway News: Prayagraj-Dadri Special's trips extended, train will run till May 31
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज से नोएडा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने दादरी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। पहले इस ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल तक होना था लेकिन अब यह ट्रेन 2 मई से 31 मई तक नियमित रूप से चलेगी।

Trending Videos


हालांकि ट्रेन के दादरी पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। अभी यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे दादरी पहुंच रही है लेकिन तीन मई से दादरी पहुंचने का समय सुबह 7:15 बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अब इसका संचालन सूबेदारगंज की जगह प्रयागराज जंक्शन से होगा। गाड़ी संख्या 02417 रात 8:00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन से प्रस्थान करेगी। सिराथू, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 7:15 बजे दादरी पहुंचेगी।

वापसी में 02418 का संचालन दादरी से रात 10:15 बजे होगा। अगले दिन सुबह 9:00 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। अभी यह ट्रेन दादरी से सुबह 7:15 बजे चलकर शाम 6:05 बजे सूबेदारगंज पहुंच रही है। रात में दादरी से प्रस्थान करने की वजह से जिन यात्रियों को प्रयागराज एक्सप्रेस या हमसफर में जगह नहीं मिल रही है, वह दादरी स्पेशल से प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed