फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहला सिलिंडर लेने के बाद ही उज्जवला धारकों के खाते में दूसरे सिलिंडर की आएगी धनराशि

Fri, 10 Apr 2020 01:54 PM IST
prayagraj Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
LPG ujjwala
ujjwala yojana - फोटो : pti

देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान जिले के उज्जवला धारकों को रसोई गैस सिलिंडर मिलने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सभी लाभार्थियों के खाते में सरकार द्वारा धनराशि भेजी जा चुकी है। इंडियन ऑयल के अफसरों एवं गैस एजेंसी के संचालकों का कहना है कि जब तक अप्रैल महीने के एडवांस की धनराशि का प्रयोग लाभार्थी नहीं करेंगे तब तक उनके खाते में मई माह में लिए जाने वाले सिलिंडर का एडवांस नहीं आएगा।

LPG ujjwala
गैस - फोटो : SELF

ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्र ने बताया पूरे देश में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में उज्जवला धारकों के पास पैसे न होने पर भी उनके घर में रसोई-गैस का सिलिंडर पहुँचे, इसके लिए तेल कंपनियों के अफसर और गैस एजेंसी संचालक लगातार प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उज्जवला लाभार्थियों के खाते में निर्धारित धनराशि सरकार द्वारा भेजी जा चुकी है।

LPG ujjwala
गैस - फोटो : SELF
ताकि संबंधित लोग उज्ज्वला योजना के तहत अपने रसोई-गैस का सिलिंडर ले सकें। यदि किसी ग्राहक ने अप्रैल महीने के एडवांस की धनराशि का प्रयोग करके अपना पहला सिलिंडर(रीफिल) ले लिया हैं, तो ही उसके खाते में मई महीने का एडवांस भेजा जा सकेगा। ताकि संबंधित कस्टमर इसके अगले महीने का भी सिलेण्डर ले सकें। यह क्रम इसके अगले महीने अर्थात जून तक चलेगा, जिससे जून महीने में खाते में आयी धनराशि से तीसरा सिलिंडर भी लिया जा सके।

यह योजना फिलहाल एक अप्रैल से 30 जून, 2020 तक के लिए ही है । इस योजना का लाभ लेने के लिए सिलिंडर प्राप्त होने (रीफिल डिलीवरी) के दिन से 15 दिन की बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी। साथ ही एक कलेंडर माह में एक ही सिलिंडर उपलब्ध होगा। इसलिये सभी उपभोक्ता से बैंक में धनराशि आने के बाद तुरंत सिलिंडर बुक करें ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed