Mahakumbh : वीआईपी की सुरक्षा में स्नाइपर, एनएसजी के कमांडो होंगे तैनात, एटीएस, एसटीएफ भी रखेगी पैनी नजर
शहर भर में सुरक्षा के लिए 26 एएस चेक टीमें भी लगाई जाएंगी। एनएसजी की दो टुकड़ियां और 26 एएस चेक (एंटी सबोटाज) टीमें पूरे मेला क्षेत्र में तैनात की जाएंगी। इसके अलावा एटीएस कमांडो की चार और एसटीएफ की तीन इकाइयां भी मेल में तैनात रहेंगी। बम निरोधक दस्ते की छह टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ-2025 में विशिष्ट मेहमानों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नाइपर व एनएसजी कमांडो भी तैनात रहेंगे। थल के साथ ही जल में भी इनकी तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही एटीएस व एसटीएफ भी निगहबानी करेंगी। शहर भर में सुरक्षा के लिए 26 एएस चेक टीमें भी लगाई जाएंगी। एनएसजी की दो टुकड़ियां और 26 एएस चेक (एंटी सबोटाज) टीमें पूरे मेला क्षेत्र में तैनात की जाएंगी। इसके अलावा एटीएस कमांडो की चार और एसटीएफ की तीन इकाइयां भी मेल में तैनात रहेंगी। बम निरोधक दस्ते की छह टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के लिए 20 स्नाइपर, तीन स्निफर डॉग की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही 30 स्पाॅट टीमों को भी मुस्तैद किया जाएगा।
जगह-जगह बनाए जाएंगे चेकपोस्ट
महाकुंभ मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कई देशों के राजनयिक महाकुंभ में शिरकत करेंगे। ऐसे में एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, मेला क्षेत्र में कई जगह चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। यह मेला क्षेत्र के सभी एंट्री, एग्जिट प्वाइंट, पार्किंग स्थल, प्रमुख मंदिर समेत अन्य स्थानों पर होंगे।
उत्तराखंड पीएसी के जवान भी आएंगे
जल में सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पीएसी की दो टुकड़ियों को संगम पर तैनात किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड की पीएसी की यह टुकड़ी पानी के अंदर की गतिविधियों को बारीकी से समझती है और इसके जवान काफी एक्सपर्ट भी होते हैं, इसलिए इन्हें संगम के पास तैनात किया जाएगा। इस टीम में एक डीएसपी, चार इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, 35 हेड कांस्टेबल और 65 कांस्टेबल होंगे।