Prayagraj : बच्चों के सामने पत्नी पर हमला, चाकू लेकर थाने पहुंचा युवक
ठठेरी बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने दो बच्चों के सामने पत्नी पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठठेरी बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने दो बच्चों के सामने पत्नी पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार निवासी अभिषेक गुप्ता की करीब 12 वर्ष पहले कड़ा, कौशाम्बी निवासी शशि गुप्ता से शादी हुई थी। दंपती के अंशु और लाडो दो बच्चे हैं। अभिषेक हुक्का का फ्लेवर बेचता है जबकि शशि हंडिया में ब्यूटी पार्लर चलाती है।
पुलिस ने बताया कि कि दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर कहासुनी बढ़ने पर अभिषेक ने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। शशि के भाई रवि मोदनवाल ने बताया कि भांजे ने फोन कर इसकी सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।