पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; body found hanging from a noose inside the room.

Prayagraj : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे से अंदर फंद से लटकता मिला शव

Fri, 26 Jun 2026 01:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 01:14 PM IST
सार

औद्योगिक थाना क्षेत्र की रामपुर चौकी अंतर्गत मुंगारी गांव के बड़ी हल्दी मोहल्ले में बृहस्पतिवार आधी रात एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; body found hanging from a noose inside the room.
मुस्कान। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र की रामपुर चौकी अंतर्गत मुंगारी गांव के बड़ी हल्दी मोहल्ले में बृहस्पतिवार आधी रात एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि उनके आने के बाद मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुंगारी हल्दी गांव निवासी मुस्कान (24) पत्नी मोहम्मद अमन का शव बृहस्पतिवार देर रात कमरे के अंदर फंदे के सहारे लटकता पाया गया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर स्वजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि मृतका का मायका मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बेलबाग थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उसके पिता सगीर अहमद समेत अन्य परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने रिश्तेदारों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मुस्कान की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो वर्षीय बेटी अमिमा और नौ माह का बेटा अमजद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के आने और उनकी तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed