फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC elections: 3,163 bogus voters found in Prayagraj; many individuals' names appear in three to four

स्नातक एमएलसी चुनाव: प्रयागराज में 3163 बोगस वोटर मिले, एक ही वोटर लिस्ट ने तीन से चार जगह हैं कई लोगों के नाम

Wed, 21 Oct 2026 10:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Oct 2026 10:47 AM IST
सार

स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा व सपा आमने-सामने है। इलाहाबाद-झांसी खंड से भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में है। लगातार प्रचार प्रसार चल रहा है।

विज्ञापन
MLC elections: 3,163 bogus voters found in Prayagraj; many individuals' names appear in three to four
बोगस वोट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा व सपा आमने-सामने है। इलाहाबाद-झांसी खंड से भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में है। लगातार प्रचार प्रसार चल रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद झांसी खंड के विभिन्न जिलों में बोगस मतों की सूची जारी की है जिसमें सबसे ज्यादा प्रयागराज के बोगस वोटर मिले हैं जिनकी संख्या 3163 है। इसमें तमाम ऐसे वोटर हैं जिनका एक ही वोटर लिस्ट में दो से तीन बार नाम जोड़ा गया है। भाजपा ने इसके लिए निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार पाया जाता है, तो कानूनी कार्रवाई और सजा का प्रावधान है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 17 और 18 के अनुसार, कोई भी नागरिक एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक ही क्षेत्र की मतदाता सूची में एक से अधिक बार अपना नाम दर्ज नहीं करा सकता। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देकर या सच छिपाकर एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र बनवाता है या एक से अधिक जगह नाम दर्ज रखता है, तो धारा 31 के तहत उसे 1 वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed