सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Motorcyclist killed, one injured after being hit by a car

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 18 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, one injured after being hit by a car
लालापुर के सोपारी बाग में हुए एक्सीडेंट के बाद जुटी भीड़ मृतक गुड्डू उर्फ विजय की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के घूरपुर प्रतापपुर मार्ग स्थित सोपारी बाग कुवां के पास बुधवार की दोपहर एक बाइक और कार की टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार एक युवक की माैके पर माैत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

लालापुर थाना क्षेत्र के पण्डुआ गांव निवासी गुड्डू उर्फ विजय (22) गांव के ही बृजेश के साथ बाइक से बुधवार की दोपहर करीब दो बजे लालापुर की ओर निकले थे। सोपारी बाग कुवां के पास स्थित मोड़ पर पहुंचने पर सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। रास्ते में गुड्डू उर्फ विजय की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर माैके से भाग गए। लोगो ने बताया कि 21 जून को मृतक की बहन की शादी है। शादी के सिलसिले में वह किसी काम से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed