{"_id":"614ad12c8ebc3e7fce255e55","slug":"narendra-giri-death-case-post-mortem-report-confirms-death-due-to-suffocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र गिरि मौत केस : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, बिसरा सुरक्षित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र गिरि मौत केस : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, बिसरा सुरक्षित किया गया
Wed, 22 Sep 2021 12:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:16 PM IST
सार
साधु संतों की परंपरा के अनुसार शव को भू समाधि देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के शव का पांच सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है, जिसमें प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत की पुष्टि की गई है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट तो बिसरा की जांच के बाद ही आएगी।
बाघंबरी मठ से संगम के लिए निकली अंतिम यात्रा में संतों और भक्तों का उमड़ा सैलाब
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद मठ लाया गया है। मठ में कुछ देर संतों, भक्तों के दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को सुसज्जित रथ पर रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई। महंत की अंतिम यात्रा में संतों और भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। त्रिवेणी संगम पर पार्थिव शरीर को स्नान कराने के बाद मत में भू समाधि दी जाएगी। पंचक के बावजूद मठ में भू समाधि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को सुबह ही मर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। शव वाहन पर रखे पार्थिव शरीर के पीछे बाघंबरी गद्दी मठ के शिष्यों, अनुयायियों और संतों की गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था। वहां पांच सदस्य चिकित्सकों के पैनल ने महंत के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम किया इसके बाद शव को मठ लाया गया।