सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri 2026: Goddess Durga will arrive in a palanquin and depart on an elephant

Navratri 2026 : पालकी पर आएंगी मां दुर्गा, हाथी पर होगा प्रस्थान, इस साल नवरात्र पर बन रहा विशेष संयोग

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Mar 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
सार

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होने जा रहा है जो 27 मार्च तक चलेगा। इस साल नवरात्र पर विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य आचार्य पं रमेश पांडेय के अनुसार इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर और प्रस्थान हाथी पर होगा जो धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

Navratri 2026: Goddess Durga will arrive in a palanquin and depart on an elephant
नवरात्रि की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होने जा रहा है जो 27 मार्च तक चलेगा। इस साल नवरात्र पर विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य आचार्य पं रमेश पांडेय के अनुसार इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर और प्रस्थान हाथी पर होगा जो धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

Trending Videos

पालकी पर आगमन : उथल-पुथल के संकेत

 

देवी पुराण के अनुसार जब मां दुर्गा पालकी पर आती हैं तो यह समय प्राकृतिक और सामाजिक रूप से कुछ अस्थिरता का संकेत देता है। पं रमेश पांडेय ने बताया कि इससे देश-दुनिया में हलचल और चुनौतियों की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाथी पर प्रस्थान : समृद्धि का संकेत

नवरात्र का समापन 27 मार्च को होगा। शुक्रवार होने के कारण मां दुर्गा का प्रस्थान हाथी पर माना गया है। इसे अत्यंत शुभ माना जाता है, जो अच्छी वर्षा, भरपूर फसल और आर्थिक मजबूती का प्रतीक है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

 

नवरात्र के प्रथम दिन घटस्थापना का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्योदय से गोधुलि तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा।

नौ दिनों की पूजा का क्रम

19 मार्च : मां शैलपुत्री एवं घटस्थापना

20 मार्च : मां ब्रह्मचारिणी

21 मार्च : मां चंद्रघंटा

22 मार्च : मां कूष्मांडा

23 मार्च : मां स्कंदमाता

24 मार्च : मां कात्यायनी

25 मार्च : मां कालरात्रि

26 मार्च : मां महागौरी (अष्टमी, कन्या पूजन)

27 मार्च : मां सिद्धिदात्री (नवमी, कन्या पूजन)
 

राशि के अनुसार विशेष उपाय

मेष/वृश्चिक : लाल आसन पर मूंगे की माला से जप

वृषभ/तुला : सफेद आसन पर स्फटिक की माला से जप व हवन

मिथुन/कन्या : हरे आसन पर वैजयंती माला से जप

कर्क : सफेद आसन पर रुद्राक्ष की माला से जप

सिंह : लाल आसन पर विशेष हवन

धनु/मीन : पीले आसन पर हल्दी की माला से जप

मकर/कुंभ : नीले आसन पर रुद्राक्ष की माला से जप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed