Mahakumbh: महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार पहुंची, सारे अनुमान ध्वस्त
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। शनिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार हो गई है। आस्था का जनज्वार लगातार संगम की ओर अभी बढ़ ही रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41 दिनों में से 23 दिन एक करोड़ से अधिक ने किया स्नान
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ 13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। इस तरह से शनिवार तक 41 दिन हो गए। खास यह कि तारीख आगे बढ़ने के साथ संगम में डुबकी को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि इन 41 में से 23 दिन एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। इनमें भी सात दिन तो दो करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि 26 जनवरी से 22 फरवरी के बीच यानि, 28 में से 21 दिन एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। भीड़ को देखते हुए अगले चार दिनों तक भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
लगातार आठवें दिन एक करोड़ से अधिक ने किया स्नान
शनिवार को लगातार आठवां दिन रहा जब, एक करोड़ से अधिक लोगों ने संगम स्नान किया। पिछले शनिवार को ही यह सिलसिला शुरू हुआ था जो अब भी जारी है। इससे पहले 26 जनवरी से तीन फरवरी तक का ही समय रहा जब लगातार आठ दिनों तक हर रोज एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। जबकि, मौनी अमावस्या एवं वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व भी इसी दौरान पड़े थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार बना हुआ है। ऐसे में अगले दिन भी हर रोज एक करोड़ से ज्यादा लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। यदि, ऐसा हुआ तो लगातार 12 दिनों तक स्नानार्थियों की संख्या हर रोज एक करोड़ से अधिक होगी।
इन तारीखों को दो करोड़ से अधिक ने संंगम में लगाई डुबकी
तारीख संख्या
14 जनवरी (मकर संक्रांति) 3.50 करोड़
28 जनवरी 4.99 करोड़
29 जनवरी (मौनी अमावस्या) 7.64 करोड़
30 जनवरी 2.06 करोड़
एक फरवरी 2.15 करोड़
12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) 2.04 करोड़
संबंधित वीडियो-
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रविवार को संगम में लगाएंगे डुबकी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सोमवार को डुबकी लगाएंगे। शिवसेना प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी के मुताबिक त्रिवेणी में डुबकी लगाकर धर्माचार्यों एवं संत समाज का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।
महिला प्रतिभागियों ने लगाई डुबकी
काशी-तमिल संगमम फेज तीन के अंतर्गत वाराणसी से प्रयागराज आए तमिलनाडु की महिला डेलीगेटस का छठा दल देर रात सेक्टर-22 पहुंचा। शनिवार सुबह सभी ने एेरावत घाट पर स्नान कर पूजन-अर्चन किया। महिला सशक्तिकरण समूह में उपस्थित 220 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। स्नान पूजन के पश्चात सभी अयोध्या को रवाना हो गए। इस दौरान राकेश वर्मा, हरिशचंद्र दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।