सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers elected for the metropolis, Yamunapar and Gangapar, caste equations given importance

Prayagraj BJP News : महानगर, यमुनापार व गंगापार के चुने गए पदाधिकारी, जातीय समीकरण को दी गई तवज्जो

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj Bjp News : भाजपा के पार्टी कार्यालय से शनिवार को महानगर, यमुनापार और गंगापार संगठन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने आनंद, विक्रमजीत और कुंजबिहारी को फिर से जिम्मेदारी दी है।

Officers elected for the metropolis, Yamunapar and Gangapar, caste equations given importance
प्रयागराज के तीनों जिलों की कमेटी गठित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के पार्टी कार्यालय से शनिवार को महानगर, यमुनापार और गंगापार संगठन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने आनंद, विक्रमजीत और कुंजबिहारी को फिर से जिम्मेदारी दी है। इसमें महानगर में 25, यमुनापार में 24 व गंगापार में 34 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने जातीय समीकरण को भी तवज्जो दी है। साथ ही महिलाओं को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

Trending Videos

प्रयागराज महानगर में कुछ पदाधिकारी अपना स्थान बचाने में कामयाब भी रहे। वहीं, नई सूची में आठ उपाध्याक्ष बनाए गए हैं। इसमें आनंद श्रीवास्तव, कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर, वंदना शर्मा के नाम शामिल हैं। इसी तरह महामंत्री पद का दायित्व रमेश पासी, डाॅ. शैलेश कुमार पांडेय, विक्रम जीत सिंह भदौरिया को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री के रूप में सचिन जायसवाल, विजय बहादुर श्रीवास्तव, अजय सिंह, आभा भारती गोस्वामी, कंचन लता कुशवाहा, रोनिज विश्वास, दीप द्विवेदी एवं अरुण पटेल चुने गए। राम लोचन साहू को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार केसरवानी को सह कोषाध्यक्ष, पवन श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी, विवेक मिश्रा को सह मीडिया प्रभारी, अजय राय को कार्यालय मंत्री एवं रविंद्र गांधी को सह मंत्री बनाया गया है।

गंगापार के पदाधिकारी

गंगापार कार्यकारिणी में बृजेश त्रिपाठी, किरन त्रिवेदी, महेश पांडेय, ईश्वर चंद्र बिंद, रोहित केसरी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा, डाॅ. राजीव कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल, संतोष शुक्ला को महामंत्री, आशीष प्रजापति, राजू पाल, सुशील तिवारी, रंजू भारती, संगीता पटेल, मृगेंद्र सिंह, शंकर लाल गौतम, अक्षत तिवारी को जिला मंत्री, आशीष केसरवानी को कोषाध्यक्ष, कुलदीप सोनी को कार्यालय मंत्री, लता विश्वकर्मा, अमरेश मिश्रा, प्रभाकर दुबे और आत्माधर दुबे को सह कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, सत्यम मिश्रा को सोशल मीडिया, विमलेश पटेल, देवेंद्र गिरि को सह सोशल मीडिया एवं भूपेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी और उमेश तिवारी, धीरेंद्र मिश्र को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पवन प्रकाश गुप्ता को आईटी संयोजक, दीपक तिवारी और कार्तिकेय त्रिपाठी को सह आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। गंगापार में 55 सदस्यीय कार्यसमिति भी घोषित की गई है।

यमुनापार के पदाधिकारी

भाजपा यमुनापार में संतरा देवी बिंद, राजेश्वरी तिवारी, पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश धनगर, सविता शर्मा, देवी सिंह पटेल, सुधाकर पांडेय, अनिल मिश्रा को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। प्रदीप पांडेय, रामसुख कुशवाहा, रत्नाकर सिंह पटेल को महामंत्री, अजय सिंह, गौतम भारती, मनीषा देवी कोल, अजीत कुमार मिश्रा, पृथ्वीपाल सिंह, प्राची चौबे, प्रेमकली पाल और नागेश्वर निषाद को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अनूप केसरवानी को कोषाध्यक्ष, दिलीप चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी, सतीश विश्वकर्मा को आईटी संयोजक, आनंद तिवारी को कार्यालय मंत्री एवं सुभाष कनौजिया को सोशल मीडिया संयोजक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed