सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police reached the house of SP district president and MP, stopped them from going out of the house.

Kaushambi : सपा जिलाध्यक्ष और सांसद के घर पहुंची पुलिस, घर से बाहर जाने से रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Apr 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

करारी क्षेत्र के अड़हरा गांव में प्रेम प्रसंग के कारण नौ दिन पहले हुई भारत यादव की हत्या के बाद सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सपा सांसद, जिलाध्यक्ष और अन्य पार्टी नेताओं के पीड़ित परिवार से मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया।

Police reached the house of SP district president and MP, stopped them from going out of the house.
कौशाम्बी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

करारी क्षेत्र के अड़हरा गांव में प्रेम प्रसंग के कारण नौ दिन पहले हुई भारत यादव की हत्या के बाद सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सपा सांसद, जिलाध्यक्ष और अन्य पार्टी नेताओं के पीड़ित परिवार से मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। एहतियातन सपा जिलाध्यक्ष, सांसद समेत कई नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। साथ ही अड़हरा जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रही।

Trending Videos


अड़हरा गांव निवासी भारत यादव (25) ने करीब पांच वर्ष पहले गांव के ही अशोक पांडेय की नातिन प्रज्ञा पांडेय से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब आठ बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर भारत यादव पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने अशोक पांडेय और उसके दो बेटों अंकित पांडेय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद मामला जातीय और राजनीतिक रंग लेता जा रहा है और लगातार जनप्रतिनिधियों का आना-जाना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police reached the house of SP district president and MP, stopped them from going out of the house.
करारी चेयरमैन शमशाद अहमद को कौशाम्बी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। - फोटो : संवाद।

मंगलवार को सूचना मिली कि सांसद पुष्पेंद्र सरोज पीड़ित परिवार से मिलने अड़हरा गांव जाएंगे। इस पर पुलिस उनके आवास भी पहुंची और उन्हें गांव न जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही सीओ चायल अभिषेक सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने अन्य नेताओं के आवासों पर पहुंचकर उन्हें घर में ही नजरबंद कर लिया। पुलिस का मानना था कि उनके गांव जाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के प्रतिनिधि परवेज अख्तर अंसारी, करारी चेयरमैन समसाद अहमद समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। पूरे दिन यह मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहा।

सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि वह सोमवार रात ही क्षेत्र में पहुंचे थे और मंगलवार को पीड़ित परिवार को सहयोग राशि देने और सांत्वना देने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सांसद ने कहा कि अब वह पार्टी कार्यालय से ही पीड़ित परिवार को सहयोग राशि उपलब्ध कराएंगे। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed